पालघर: उद्धव ठाकरे के जन्मदिवस पर बोईसर में भव्य निःशुल्क महाआरोग्य शिविर का सफल आयोजन, बड़ी संख्या में नागरिकों ने उठाया लाभ।
पालघर: उद्धव ठाकरे के जन्मदिवस पर बोईसर में भव्य निःशुल्क महाआरोग्य शिविर का सफल आयोजन, बड़ी संख्या में नागरिकों ने उठाया लाभ।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) बोईसर शहर शाखा की ओर से पार्टी प्रमुख उद्धव बालासाहेब ठाकरे के जन्मदिवस के अवसर पर बोईसर रेलवे स्टेशन परिसर में भव्य निःशुल्क महाआरोग्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें बोईसर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस महाआरोग्य शिविर का विशेष सहयोग मेट्रो फिनिक्स मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल द्वारा प्रदान किया गया। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ लोगों को विभिन्न बीमारियों की रोकथाम, समय पर उपचार तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में भी जागरूक किया गया।
शिविर के दौरान नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई तथा इस जनसेवा अभियान की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों का निरंतर आयोजन होना चाहिए।
इस अवसर पर आयोजक एवं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) बोईसर शहर प्रमुख मनोज चिंतामण संखे (बॉम्ब) ने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव बालासाहेब ठाकरे के जन्मदिवस को जनसेवा के रूप में मनाने का उद्देश्य आम नागरिकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि समाज सेवा और जनकल्याण शिवसेना की प्राथमिकता रही है तथा आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिवसेना के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं और नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शिविर को सफल बनाया।
Comments
Post a Comment