पालघर: दिव्यांग सशक्तीकरण राष्ट्रीय पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

पालघर: दिव्यांग सशक्तीकरण राष्ट्रीय पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

अखिलेश चौबे 
पालघर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांग सशक्तीकरण राष्ट्रीय पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी डॉ. प्रकाश हसनाळकर ने पालघर जिले के पात्र दिव्यांग व्यक्तियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, नियोक्ताओं तथा दिव्यांग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन अथवा किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। आवेदन करते समय सभी आवश्यक विवरण सही ढंग से भरना तथा उपलब्धियों से संबंधित प्रमाण एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।
सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन, श्रेष्ठ दिव्यांगजन तथा श्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग बालक/बालिका श्रेणी में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यूडीआईडी (UDID) कार्ड अथवा दिव्यांगता प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।
दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी डॉ. प्रकाश हसनाळकर ने पात्र आवेदकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्कृष्ट कार्य को पहचान दिलाने का अवसर प्राप्त करें।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।