पालघर: जिले में बाढ़ पीड़ितों के लिए शिवसेना का राहत अभियान तेज, 1,500 से अधिक परिवारों तक पहुंचाई जीवनोपयोगी सामग्री।
पालघर: जिले में बाढ़ पीड़ितों के लिए शिवसेना का राहत अभियान तेज, 1,500 से अधिक परिवारों तक पहुंचाई जीवनोपयोगी सामग्री।
अखिलेश चौबे
पालघर। पिछले एक सप्ताह से पालघर शहर सहित पूरे जिले में लगातार हुई मूसलाधार वर्षा ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने से लोगों के घर पानी में डूब गए, जिससे कपड़े, बच्चों की शैक्षणिक सामग्री तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं सहित घरेलू सामान का भारी नुकसान हुआ। अनेक परिवारों का पूरा गृहस्थ जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
ऐसी कठिन परिस्थिति में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तथा शिवसेना के प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में जिले में बड़े पैमाने पर राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। शिवसेना की ओर से पालघर शहर के बाढ़ प्रभावित प्रत्येक क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों को जीवनोपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।
बताया गया कि शासन की ओर से सर्वेक्षण (पंचनामा) की प्रक्रिया पूरी होने तथा सरकारी सहायता मिलने में समय लग सकता है। ऐसे में शिवसेना द्वारा तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की पहल बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए संबल साबित हो रही है। राहत अभियान के माध्यम से लोगों को आवश्यक खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल रही है।
शिवसेना के अनुसार, पालघर शहर के लगभग 1,500 से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। पार्टी का कहना है कि जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे, उपनेता ज्योति मेहेर, नगराध्यक्ष उत्तम घरत, जिला संगठिका वैदही वाढाण, पूर्व अध्यक्ष भारती कामडी, तालुका प्रमुख संजय चौधरी, शहर प्रमुख राहुल घरत, उपनगराध्यक्ष राजेंद्र पाटील, पूर्व नगराध्यक्ष एवं गटनेता उज्वला काळे, स्वास्थ्य सभापति अमोल पाटील, नियोजन सभापति जस्विन घरत, नगरसेवक एडवोकेट धर्मेंद्र भट, बंड्या म्हात्रे, रईस खान, आनंद राऊत, संजू धोत्रे, माधवी साप्ते, युवा सेना के चेतन धर्ममेहेर, कुमार माळी, विकी संखे, राहुल संखे, वृषाल वारे, शहर संगठिका भारती सावे, सोनाली पाटील, मोनिका गवळी, सुचिता घरत, बिंदिया दीक्षित, संगीता पाटील तथा स्नेहा ठाकूर सहित बड़ी संख्या में शिवसेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राहत अभियान के दौरान शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना सामाजिक दायित्व है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते, तब तक जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
Comments
Post a Comment