पालघर: बिरसायत महाराष्ट्र के 11वें स्थापना दिवस पर नई एंबुलेंस का लोकार्पण, पालघर जिला सहित विभिन्न तालुकों के पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति।

पालघर: बिरसायत महाराष्ट्र के 11वें स्थापना दिवस पर नई एंबुलेंस का लोकार्पण, पालघर जिला सहित विभिन्न तालुकों के पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति।

अखिलेश चौबे 
पालघर। बिरसायत महाराष्ट्र (आ. ए. मि. मं.) का 11वां स्थापना दिवस तथा श्री रामावतार मूलचंद चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्राप्त नई एंबुलेंस के लोकार्पण समारोह का आयोजन 14 जुलाई को बिरसायत भवन, मनोर में उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा, संगठन विस्तार और जनकल्याण के संकल्प के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
समारोह में मुख्य मार्गदर्शक के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रघुनाथजी कुलकर्णी, उद्योगपति विकास भगेरिया, स्वामी भारतानंद सरस्वती महाराज, लेखिका एवं उद्योगपति शिरीन अगरवाल तथा उद्योगपति रोहित पवार सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री रामावतार मूलचंद चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध कराई गई नई एंबुलेंस का लोकार्पण किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यह एंबुलेंस जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा समाज सेवा के क्षेत्र में संगठन की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।
कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार के तहत पालघर जिला अध्यक्ष के पद पर जयेंद्र घाटाळ की नियुक्ति की गई। इसके साथ ही विभिन्न तालुका अध्यक्षों की भी घोषणा की गई। पालघर तालुका अध्यक्ष के रूप में संतोष बोंबाडी, विक्रमगढ़ तालुका अध्यक्ष के रूप में तेजस भोईर, वाडा तालुका अध्यक्ष के रूप में गंगाराम बरफ, जव्हार तालुका अध्यक्ष के रूप में जयराम टोके, मोखाडा तालुका अध्यक्ष के रूप में हर्षल बात्रे, तलासरी तालुका अध्यक्ष के रूप में अशोक धोडी, डहाणू तालुका अध्यक्ष के रूप में दिनेश वळवी तथा वसई तालुका अध्यक्ष के रूप में सागर सोमण को नियुक्त किया गया। इस दौरान संगठन को अधिक मजबूत एवं जनहित के कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।
समारोह में बिरसायत महाराष्ट्र की गतिविधियों से संबंधित जानकारी देने वाले पत्रक एवं संगठन के स्टिकर का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर विकास भगेरिया, शिरीन अगरवाल, स्वामी भारतानंद सरस्वती महाराज तथा रघुनाथजी कुलकर्णी ने संगठन की भूमिका, सामाजिक सेवा और जनकल्याण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का प्रारंभ संगठन के संस्थापक अध्यक्ष संतोष जनाठे के स्वागत उद्बोधन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन सुनील किरकिरा ने किया। अंत में जयेंद्र घाटाळ ने उपस्थित अतिथियों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जबकि मनोज डवला ने संगठन के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन कराया।
समारोह में दामोदर कासट, कुणाल बरफ, मंगेश गोंड, देवेश धापशी, सुनंदा किरकिरा तथा संचिता जनाठे ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, हितचिंतक, दानदाता, बड़ी संख्या में नागरिक तथा शिवध्येय अकादमी के विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में संगठन के महिला एवं पुरुष पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।