पालघर: बिरसायत (महाराष्ट्र) का 11वां स्थापना दिवस 14 जुलाई को, नई एंबुलेंस का होगा लोकार्पण।

पालघर: बिरसायत (महाराष्ट्र) का 11वां स्थापना दिवस 14 जुलाई को, नई एंबुलेंस का होगा लोकार्पण।

अखिलेश चौबे 
पालघर। आदिवासी एकता मित्र मंडल बिरसायत (महाराष्ट्र) द्वारा संगठन का 11वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार 14 जुलाई 2026 को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर समाज सेवा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई एंबुलेंस का लोकार्पण भी किया जाएगा। समारोह का आयोजन सुबह 10 बजे श्री राम मंदिर, बिरसायत भवन, मनोर, तहसील एवं जिला पालघर में होगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में रामावतार मुलचंद चैरिटेबल ट्रस्ट, गांधीधाम (गुजरात) के सहयोग से नई एंबुलेंस को समाज की सेवा के लिए समर्पित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद एवं ग्रामीण नागरिकों को समय पर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रघुनाथजी कुलकर्णी (पूर्व महाराष्ट्र प्रदेश संगठन मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन दुर्गाप्रसादजी अग्रवाल करेंगे। वहीं विकारभजी भगेरिया, वरभगजी मेहता तथा रोहित पवार विशेष अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी भी साझा की जाएगी तथा भविष्य की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। नई एंबुलेंस के लोकार्पण से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से मिल सकेगा।
बिरसायत (महाराष्ट्र) आदिवासी एकता मित्र मंडल के संस्थापक अध्यक्ष संतोष आनंदी शिवराम जनाठे ने संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, हितचिंतकों, विद्यार्थियों तथा नागरिकों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और सहभागिता से संगठन लगातार जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है तथा आने वाले समय में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।