पालघर: केसीएन क्लब की 10वीं कारगिल पराक्रम जनजागृति मशाल पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वीर शहीदों और पूर्व सैनिकों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

पालघर: केसीएन क्लब की 10वीं कारगिल पराक्रम जनजागृति मशाल पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वीर शहीदों और पूर्व सैनिकों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

अखिलेश चौबे 
पालघर। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर पालघर जिले के बोईसर नगर में केसीएन क्लब के तत्वावधान में 10वीं कारगिल पराक्रम जनजागृति मशाल पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीदों एवं पूर्व सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना, युवाओं में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा देश सेवा की भावना जागृत करना तथा समाज में राष्ट्रीय चेतना का संदेश प्रसारित करना था। उल्लेखनीय है कि यह आयोजन पिछले नौ वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है तथा इस वर्ष इसे विशेष रूप से अधिक भव्य स्वरूप प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर प्रदीप यदु (छत्तीसगढ़) तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस एपीआई केशव राठोड रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुणे से पधारे पूर्व सैनिक एवं केसीएन क्लब सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. भोलानाथ सिंह ननवग ने की।
इस अवसर पर केसीएन क्लब के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. कृपाशंकर मिश्र, सैनिक प्रकोष्ठ के महासचिव एडवोकेट पुंडलिक भाऊसाहब तायड़े, सैनिक प्रकोष्ठ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अंकुश बालासाहेब शिंदे (परभणी), पूर्व सैनिक निरंजन माझी, विनोद जेना, प्रमोद कुमार पांडेय (झारखंड), डॉ. अरुण बबन तलेकर, वेंकट दगडोबा शिंदे, गुप्तेश्वर यादव, एम. एस. निमसे (पुणे), सिविल डिफेंस के नरेश म्हस्के, पालघर सीएमओ समन्वयक वैभव घुले, कैप्टन डॉ. पद्मा माने, कैप्टन डॉ. प्रकाश सोनावणे, कैप्टन डॉ. वनश्री फाल्के, लेफ्टिनेंट हर्षल चौधरी, पूर्व सैनिक रामनारायण गोयल, रोटेरियन संदीप राऊत, प्रवीण वैश्य, प्रभुचरन चौधरी (जलगांव एमएसईबी), समाजसेवी सुनीता भगवान भितकर (यवतमाल), गीतकार राकेश निराला, सर्पमित्र अक्षय कांबले (शोलापुर), शिक्षक माणिकराव कोकने (सांगली), एमआईडीसी अभियंता अविनाश सांखे, एस. पी. राजेश, एमपीसीबी के सूरज नानावरे, सखाराम राठोड़, माणिक कार्डिक, विशाल पाटिल, दीपक मोरे, ललित शुक्ला तथा समाजसेवी रामआसरे यादव का विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बोईसर नवापुर नाका पर भारत माता पूजन के साथ हुआ। इसके उपरांत मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने नारियल फोड़कर तथा पुलिस एपीआई केशव राठोड ने फीता काटकर 10वीं कारगिल पराक्रम जनजागृति मशाल पदयात्रा का शुभारंभ किया। केसीएन क्लब दिव्यांग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के प्रोजेक्ट प्रेसिडेंट अभिजीत जोशी संपूर्ण यात्रा में प्रतिभागियों के साथ निरंतर उपस्थित रहे।
मशाल पदयात्रा बोईसर नवापुर नाका से प्रारंभ होकर बोईसर रेलवे स्टेशन, बोईसर बस स्टैंड, माता जिजाऊ चौक, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक होते हुए श्रीराम मंदिर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा तथा नगरवासियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
समापन समारोह श्रीराम मंदिर हॉल में आयोजित हुआ, जहाँ कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर दिवंगत पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह को मरणोपरांत सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके पुत्र ने ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की पदाधिकारी मनीषा विलास पिम्पले ने केसीएन क्लब की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। संस्था की वार्षिक थीम "बुजुर्गों का सम्मान" पर प्रोजेक्ट वाइस प्रेसिडेंट राकेश आचार्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर प्रदीप यदु ने कारगिल युद्ध के अनुभव साझा करते हुए सैनिकों के त्याग, साहस और मनोबल पर प्रकाश डाला तथा युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन केसीएन क्लब निर्झरिणी के कार्याध्यक्ष अमित दुबे एवं युवा समाजसेवी रविन्द्र मिश्र ने संयुक्त रूप से किया।
मशाल पदयात्रा में पी. एल. कॉलेज, एम. के. जूनियर कॉलेज (चिंचणी), एस. डी. एस. एम. कॉलेज, पालघर एनसीसी टीम, बोईसर मिलिट्री स्कूल (पास्थळ), श्री अनिरुद्ध इंग्लिश हाईस्कूल, आशादीप हाईस्कूल, सेंट मेरी हाईस्कूल, अंकिता विद्यामंदिर, श्री प्रबोधनकर विद्यालय (अवधनगर), मीरा सृजन शिक्षण सेवा संस्थान, जय योगेश्वर गुरुकुल विद्यापीठ (बोईसर केंद्र) सहित अनेक विद्यालयों, महाविद्यालयों, एनसीसी कैडेटों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों तथा ट्यूशन कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर समाजसेवी संजय पाटिल, मनोज पाटिल, केसीएन क्लब के संरक्षक एडवोकेट शोभनाथ त्रिपाठी, राष्ट्रीय मानवाधिकार महिला एवं बाल विकास आयोग के अध्यक्ष पंडित दयाराम मिश्र, राष्ट्रीय संत भारतानंद सरस्वती, स्वामीनाथ पांडेय, महेंद्र भोने, मराठे, योगेश वन, विश्व हिंदू परिषद बोईसर मंडल अध्यक्ष एस. पी. सिंह, बच्चन शुक्ला, गुड्डू भाई बृजवासी, राजू शर्मा, कामगार नेता हर्षल लोखंडे, समाजसेवी प्रभाकर राउल, मनोज नायक, जुली संजय बारी, भोलानाथ तिवारी, देवेंद्र मेश्राम, चंदन झा, राकेश शर्मा, शैलेंद्र मिश्र, दिनेश धूरिया, मनोज यादव, संजय यादव, वैजनाथ महतो, राजू शुक्ला, संगीता जायसवाल, रवि महतो, प्यारेलाल पाटिल, गणेश जायसवाल, पुष्पा तिवारी, बृजेश पांडेय, एल. पी. सिंह, प्रदीप पांडेय, सुशील तिवारी, एस. एस. तिवारी, रोहित सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक, सैनिक पुत्र, वीर नारियाँ, पत्रकार तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में केसीएन क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दन मिश्र त्यागी ने सभी अतिथियों, पूर्व सैनिकों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों, पत्रकारों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा राष्ट्रहित एवं जनजागरण के ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।