पालघर: जिले में सहायक संचालक (कुष्ठरोग) पद पर डॉ. अशोक गवळी ने संभाला कार्यभार।

पालघर: जिले में सहायक संचालक (कुष्ठरोग) पद पर डॉ. अशोक गवळी ने संभाला कार्यभार।

अखिलेश चौबे 
पालघर। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत जिले में सहायक संचालक (कुष्ठरोग) के पद पर डॉ. अशोक गवळी ने हाल ही में अपना कार्यभार ग्रहण किया है। उनकी नियुक्ति से जिले में कुष्ठरोग नियंत्रण, रोकथाम तथा जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
डॉ. अशोक गवळी को स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने पूर्व में भी कई स्थानों पर उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए यह अपेक्षा की जा रही है कि पालघर जिले के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में कुष्ठरोग के शीघ्र निदान, प्रभावी उपचार और व्यापक जनजागरूकता अभियान को नई दिशा मिलेगी।
पदभार ग्रहण करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संतोष चौधरी, सांख्यिकी सहायक चैतन्य कनप तथा अवैद्यकीय सहायक राजेश पाटील उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. गवळी का स्वागत करते हुए उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह विश्वास व्यक्त किया गया कि डॉ. अशोक गवळी के नेतृत्व में जिले में कुष्ठरोग उन्मूलन कार्यक्रम और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जाएंगे तथा स्वास्थ्य सेवाएं आम जनता तक बेहतर तरीके से पहुंचेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।