पालघर: मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर ने ट्रक को मरा टक्कर, 13 की मौत, 25 घायल।घटनास्थल पर पहुँचे जिलाध्यक्ष भरत राजपूत और सांसद हेमंत सावरा, घायलों की मदद और प्रशासन को दिए निर्देश।

पालघर: मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर ने ट्रक को मरा टक्कर, 13 की मौत, 25 घायल।
घटनास्थल पर पहुँचे जिलाध्यक्ष भरत राजपूत और सांसद हेमंत सावरा, घायलों की मदद और प्रशासन को दिए निर्देश।


अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित धानिवरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। वऱ्हाडियों (बारातियों) से भरे एक ट्रक को तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों की हालत को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वऱ्हाडियों से भरा ट्रक साखरपुड़े (सगाई समारोह) के लिए जा रहा था। ट्रक में 100 से अधिक लोग सवार थे। इसी दौरान धानिवरी के पास सामने से आ रहे एक कंटेनर का पिछला हिस्सा अचानक अलग होकर ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री उसके नीचे दब गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल कासा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को वेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। कुछ अन्य घायलों को आगे के उपचार के लिए गुजरात के अस्पतालों में भी रेफर किया गया है।
इस हादसे में मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। यह दुर्घटना नवरी (दुल्हन) के घर के पास ही हुई, जिससे खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया।

मृतकों के नाम इस प्रकार हैं:
सुरेश रत्ना लाखात, पांडू गणपत लाखात, काळू गोविंद लाखात, सुनील अर्जुन दांडेकर, चिमा गोविंद कुरहाडा, नमिता विठ्ठल दांडेकर, सारिका संतोष लाखात, आयुष सिताराम लाखात, सागर नामदेव शेंडे, वंदना शिवराम वळवी, सलोनी शिवराम वळवी, अजय अहाडी और रियांशी संतोष लाखात।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष भरत राजपूत और सांसद डॉ. हेमंत विष्णु सावरा तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने घायलों के उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया, प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी।
जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है। साथ ही, हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ओवरलोडिंग जैसे गंभीर मुद्दों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।