पालघर: अधिकमास के अवसर पर बोईसर के व्यापारियों द्वारा गौ सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन।
पालघर: अधिकमास के अवसर पर बोईसर के व्यापारियों द्वारा गौ सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन।
अखिलेश चौबे
पालघर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के बोईसर स्थित चित्रालय क्षेत्र के व्यापारी बंधुओं ने एकजुट होकर अधिकमास के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम महगांव में आयोजित किया गया, जिसमें गौ सेवा, धार्मिक चर्चा, पूजा-पाठ, हवन, भस्म आरती तथा प्रसाद वितरण जैसे विभिन्न आध्यात्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
इस आयोजन में प्रमुख रूप से रमेश जी जैन, गनपत सिंह जी तथा पंडित नरसिंह जी ओझा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भवेश मोरे जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मनुष्य जीवन अत्यंत अनमोल है और हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देना चाहिए। उन्होंने समाज में एकता, आपसी सहयोग और धार्मिक मूल्यों को बनाए रखने पर जोर देते हुए सभी से मिल-जुलकर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में समाजसेवक पटवा जयकुमार ने "जय श्रीराम" और "जय गौ माता" के नारों के साथ पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया, जिससे उपस्थित जनसमूह में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बन गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम की सराहना की।
Comments
Post a Comment