पालघर: भाजपा महिला मोर्चा में नई नियुक्ति, सविता मल्लाह को मिली पालघर शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

पालघर: भाजपा महिला मोर्चा में नई नियुक्ति, सविता मल्लाह को मिली पालघर शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

अखिलेश चौबे
पालघर। भारतीय जनता पार्टी, पालघर शहर मंडल में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। पार्टी के पालघर शहर अध्यक्ष तथा पालघर नगर परिषद के नगरसेवक एडवोकेट जयेश रघुनाथ आव्हाड के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से सविता मल्लाह को भाजपा महिला मोर्चा, पालघर शहर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दिनांक 23 मई 2026 को जारी इस नियुक्ति पत्र में सविता मल्लाह को पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई है। पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगी तथा पार्टी के विस्तार और सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
एडवोकेट जयेश आव्हाड ने अपने संदेश में कहा है कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाते हुए सविता मल्लाह आगामी समय में भाजपा को और मजबूत बनाने का कार्य करेंगी। साथ ही उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं।
इस नियुक्ति के बाद भाजपा महिला मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं को संगठित करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है।


Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।