मुंबई: शिवसेना झोपड़पट्टी महासंघ में नई नियुक्ति, उदय सुर्वे बने दहिसर तालुका कार्याध्यक्ष।

पालघर: शिवसेना झोपड़पट्टी महासंघ में नई नियुक्ति, उदय सुर्वे बने दहिसर तालुका कार्याध्यक्ष।

अखिलेश चौबे 
मुंबई। शिवसेना झोपड़पट्टी महासंघ में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। उत्तर मुंबई झोपड़पट्टी महासंघ के जिलाप्रमुख दत्तू सत्यभामा लक्ष्मण लांडगे के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से उदय सुमित्रा भास्कराव सुर्वे को दहिसर तालुका कार्याध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि यह नियुक्ति हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बाळासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद तथा शिवसेना के मुख्य नेता और महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देशानुसार की गई है। संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का कार्यकाल एक वर्ष निर्धारित किया गया है।
नियुक्ति के साथ ही उदय सुर्वे से अपेक्षा व्यक्त की गई है कि वे बाळासाहेब ठाकरे के विचारों और धर्मवीर आनंद दिघे की कार्यशैली का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे तथा शिवसेना संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
संगठन की ओर से यह भी निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक माह किए गए कार्यों का लिखित प्रतिवेदन मध्यवर्ती कार्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
इस नियुक्ति के बाद शिवसेना झोपड़पट्टी महासंघ में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।