पालघर: बोईसर में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होळकर की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण।
पालघर: बोईसर में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होळकर की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के बोईसर स्थित मधुर नाका के पास भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष बोईसर एवं सरावली सरपंच आनंद धोडी के कार्यालय पर पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होळकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम भाजपा जिला सचिव सत्य प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होळकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्श शासन, न्यायप्रियता और लोककल्याणकारी कार्यों को स्मरण किया। अहिल्याबाई होळकर को मराठा साम्राज्य की एक महान और आदर्श शासिका माना जाता है, जिन्होंने इंदौर रियासत का संचालन अत्यंत कुशलता से किया और प्रजा के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
उनके कार्यकाल में देशभर में सड़कों, घाटों, कुओं, धर्मशालाओं और मंदिरों का निर्माण कराया गया। विशेष रूप से काशी विश्वनाथ मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और संरक्षण में उनका योगदान ऐतिहासिक माना जाता है। समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए किए गए उनके कार्य आज भी प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण भी दोपहर 11:00 बजे किया गया। ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, लोकल के लिए वोकल और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इन विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम के संयोजक आनंद धोडी रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला सचिव सत्य प्रकाश सिंह, भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष बोईसर एवं सरावली सरपंच आनंद धोडी, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष आर. बी. सिंह सहित सुमित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के संकल्प के साथ किया गया।
Comments
Post a Comment