पालघर: बोईसर में गूंजा गौ सम्मान का मुद्दा: हजारों हस्ताक्षरों के साथ प्रशासन के दरवाजे तक पहुंची मांग।

पालघर: बोईसर में गूंजा गौ सम्मान का मुद्दा: हजारों हस्ताक्षरों के साथ प्रशासन के दरवाजे तक पहुंची मांग।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के औद्योगिक नगर बोईसर में गौभक्तों, साधु-संतों और प्रबुद्ध नागरिकों ने एकजुट होकर ‘गौ सम्मान आवाहन हस्ताक्षर अभियान’ के माध्यम से प्रशासन के समक्ष अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। इस अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में एकत्रित जनसमूह ने पालघर तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर चार महत्वपूर्ण हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपे।
इस दौरान बोईसर क्षेत्र के समस्त गौभक्त, साधु-संत समाज और स्थानीय नागरिकों ने संगठित रूप से अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन के सामने रखा। ज्ञापन के माध्यम से गौ माता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
तहसीलदार को सौंपे गए इन मांग पत्रों को देश और राज्य के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का आग्रह किया गया है। इन पत्रों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा तक प्रेषित करने की मांग की गई है, ताकि जनमानस की भावनाएं सीधे निर्णय लेने वाले शीर्ष स्तर तक पहुंच सकें।
कार्यक्रम के दौरान साधु-संतों ने अपने वक्तव्य में कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का मूल केंद्र हैं। ‘गौ सम्मान आवाहन हस्ताक्षर अभियान’ केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की आस्था और भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए आम जन की आवाज सरकार तक पहुंचाई जा रही है और उम्मीद जताई कि प्रशासन और सरकार इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक और ठोस निर्णय करेगी।
इस मौके पर बोईसर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गौभक्त, धर्मप्रेमी नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और शांति का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे यह आंदोलन एक संगठित और प्रभावशाली रूप में सामने आया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।