पालघर: सेवा का सशक्त उदाहरण: वसुधारा डेयरी परिसर में रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संकलित।

पालघर: सेवा का सशक्त उदाहरण: वसुधारा डेयरी परिसर में रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संकलित।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के औद्योगिक नगर बोईसर में 25 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक वसुधारा डेयरी के सहयोग से उसके प्रांगण में एक प्रभावशाली और सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह सामाजिक सेवा परियोजना रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर के अध्यक्ष रोटेरियन राम नारायण गोयल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसने समाजसेवा की भावना को एक बार फिर मजबूत किया।
इस महत्वपूर्ण पहल के पीछे पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. पराग कुलकर्णी की प्रेरणा प्रमुख रही। उनकी सक्रिय भागीदारी और मार्गदर्शन ने इस आयोजन को गति प्रदान की। वहीं, परियोजना को धरातल पर उतारने का कार्य परियोजना संचालक एवं पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन विनायक पदमवार ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया, जिसके परिणामस्वरूप यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 

क्लब सेक्रेटरी शैलेश अगरवाल ने भी पूरे आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखा।
इस रक्तदान शिविर में महाराष्ट्र ब्लड सेंटर ने रक्त संकलन की जिम्मेदारी संभाली। उनकी विशेषज्ञ टीम ने पूरे रक्त संग्रहण कार्य को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और प्रभावी ढंग से पूरा किया। शिविर के दौरान कुल 32 यूनिट रक्त संकलित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।

वसुधारा डेयरी के कर्मचारियों ने भी इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन वैशाली शिंदे और रोटेरियन प्रशांत मारुति कदम ने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
शिविर के दौरान रक्तदाताओं और उपस्थित अतिथियों के लिए समुचित अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी, जिससे आयोजन का वातावरण सकारात्मक और व्यवस्थित बना रहा।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्ष रोटेरियन राम नारायण गोयल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. पराग कुलकर्णी, पूर्व अध्यक्ष विनायक पदमवार, पूर्व अध्यक्ष स्वामीनाथ पांडे, पूर्व अध्यक्ष रमेश मित्तल, पूर्व अध्यक्ष वैशाली शिंदे, पूर्व अध्यक्ष जगदीश बी. भूते, रोटेरियन प्रशांत मारुति कदम, रोटेरियन आरती शिंदे, रोटेरियन स्मिता जाधव तथा वृशाली पी. कदम शामिल रहे।
कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष रोटेरियन राम नारायण गोयल ने सभी सहयोगकर्ताओं, रक्तदाताओं और उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ मानवता की सेवा का सशक्त माध्यम बनते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।