पालघर: बोईसर में शिवशंभु ऑटो-रिक्शा, टैक्सी एवं टेम्पो चालक-मालिक संघ का उद्घाटन संपन्न।सांसद हेमंत विष्णु सावरा और जिलाध्यक्ष भरत राजपूत की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ।
पालघर: बोईसर में शिवशंभु ऑटो-रिक्शा, टैक्सी एवं टेम्पो चालक-मालिक संघ का उद्घाटन संपन्न।
सांसद हेमंत विष्णु सावरा और जिलाध्यक्ष भरत राजपूत की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ।
अखिलेश चौबे
पालघर। भारतीय जनता पार्टी प्रणित शिवशंभु ऑटो-रिक्शा, टैक्सी एवं टेम्पो चालक-मालिक संघ, बोईसर का उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। संघ का उद्घाटन पालघर के सांसद हेमंत विष्णु सावरा एवं भाजपा पालघर जिलाध्यक्ष भरत राजपूत के शुभहस्ते किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा ऑटो-रिक्शा, टैक्सी एवं टेम्पो चालक-मालिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा पालघर जिला महासचिव एवं संघ के संस्थापक अशोक वडे, वरिष्ठ नेता बाबाजी काठोले, जिला उपाध्यक्ष एवं डहाणू उपनगराध्यक्ष जगदीश राजपूत, अनूसूचित जमाती (ST) ठाणे पालघर जिला सचिव प्रकाश निकम, जिला सचिव सत्यप्रकाश सिंह, विवेक वडे, बोईसर मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोने, बोईसर युवा मंडल अध्यक्ष आनंद धोडी, उत्तर भारतीय मोर्चा जिला अध्यक्ष आर. बी. सिंह, यातायात आघाड़ी जिला अध्यक्ष अहमद खान, विधि आघाड़ी जिलाध्यक्ष शानू ठाकुर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शुभम वडे, राहुल सिंह एवं प्रमोद कोठेकर, पंचायत समिति सदस्य सलोनीताई संखे, पूर्व व्यापार मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गेश सोलंकी समेत भाजपा के पालघर जिला के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संघ के महासचिव अधिवक्ता विपीन पाटील, संघ के सलाहकार रुपेशजी संखे, तुषारभाई साबू, वैभव सिंह, अध्यक्ष अखिलेश सिंह, कार्याध्यक्ष रामचंद्र खोत, उपाध्यक्ष आनंदराज शेळके, सचिव प्रवेश सिंह एवं कोषाध्यक्ष संजय राऊल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संघ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने संस्थापक अशोक वडे के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में ऑटो-रिक्शा, टैक्सी एवं टेम्पो चालक-मालिकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा उनके अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए संगठन मजबूती से कार्य करेगा साथ ही यह भी कहा कि चालक-मालिक वर्ग शहर की यातायात व्यवस्था और नागरिकों की दैनिक आवागमन व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना तथा आवश्यकता पड़ने पर उनके साथ मजबूती से खड़ा रहना संघ की प्राथमिकता रहेगी।
उद्घाटन समारोह में सांसद हेमंत विष्णु सावरा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भरत राजपूत ने चालक-मालिक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। दोनों ने आश्वासन दिया कि ऑटो-रिक्शा, टैक्सी एवं टेम्पो चालक-मालिकों के सामने आने वाली समस्याओं और कठिन परिस्थितियों में संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा चालक-मालिकों के हित में समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
संघ की ओर से कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने के लिए रेलवे प्रशासन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि विभिन्न स्तरों से मिले सहयोग के कारण उद्घाटन समारोह व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
शिवशंभु ऑटो-रिक्शा, टैक्सी एवं टेम्पो चालक-मालिक संघ के उद्घाटन के साथ बोईसर क्षेत्र में चालक-मालिकों की समस्याओं को संगठित रूप से सामने रखने और उनके हितों के लिए कार्य करने की दिशा में एक नए संगठनात्मक अध्याय की शुरुआत हुई।
Comments
Post a Comment