पालघर: संविधान दिवस पर जिले में सामाजिक न्याय विभाग का सम्मान समारोह संपन्न।

पालघर: संविधान दिवस पर जिले में सामाजिक न्याय विभाग का सम्मान समारोह संपन्न।

अखिलेश चौबे
पालघर। संविधान दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग की ओर से आज सुबह आठ बजे सहायक आयुक्त, समाज कल्याण, पालघर जिला कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित मान्यवरों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद महात्मा ज्योतिबा फुले, राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज और महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पहार अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त, समाज कल्याण, पालघर पांडुरंग वाबळे ने कार्यक्रम का प्रस्ताविक पाठ किया तथा उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ और भारतीय संविधान की प्रास्तावना की फ्रेम भेंटकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवासी उपजिलाधिकारी सुभाष भागडे, सहायक आयुक्त समाज कल्याण पांडुरंग वाबळे, सहायक संचालक (इतर मागास बहुजन कल्याण) शुभांगी लोणकर, जिला नियोजन अधिकारी भांबरे, समाज कल्याण अधिकारी प्राजक्ता पानसरे, तथा एसबीआई बैंक के प्रबंधक विजय संखे उपस्थित थे। इसके अलावा विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं कार्यालय के सभी कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
सहायक आयुक्त पांडुरंग वाबळे ने प्रस्ताविक पढ़ते हुए संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित जनों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।