पालघर: वाडा डकैती कांड का खुलासा: छह आरोपी गिरफ्तार, पालघर पुलिस की सराहनीय कार्रवाई।

पालघर: वाडा डकैती कांड का खुलासा: छह आरोपी गिरफ्तार, पालघर पुलिस की सराहनीय कार्रवाई।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के वाडा तहसील अंतर्गत ब्राम्हणगांव में हुई डकैती की गंभीर वारदात का पालघर पुलिस ने कुछ ही दिनों में पर्दाफाश कर सराहनीय कार्य किया है। स्थानीय अपराध शाखा की विशेष टीम ने इस डकैती में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस विभाग की तत्परता और प्रभावी कार्यप्रणाली का प्रमाण मानी जा रही है, जिससे नागरिकों में सुरक्षा और संतोष की भावना मजबूत हुई है।
घटना 24 जून 2025 की मध्यरात्रि की है, जब ब्राम्हणगांव निवासी 87 वर्षीय तुकाराम पाटील के घर में अज्ञात डकैतों ने पिछले हिस्से की पडवी से प्रवेश किया। उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसते हुए पाटील दंपत्ति के हाथ-पैर बांध दिए और उनके मुंह पर टेप लगाकर उन्हें चुप करा दिया। इसके बाद उन्होंने घर में रखी नकदी और बहुमूल्य वस्तुएं लूट लीं। इस मामले में वाडा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पालघर के पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटील के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल गठित किया गया। इस टीम ने तकनीकी जानकारी, गुप्त सूत्रों से मिली सूचनाएं और अथक मेहनत के आधार पर वाडा, भिवंडी और पडघा क्षेत्र में छापेमारी कर कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं: वैभव दिलीप संगारे उम्र 34 वर्ष भिवंडी, विनोद नामदेव पाटील उम्र 31 वर्ष भिवंडी, भूषण दीपक धुमाळ उम्र 37 वर्ष कल्याण, सनी साईनाथ पष्टे उम्र 21 वर्ष भिवंडी, प्रतीक अरुण पष्टे उम्र 23 वर्ष भिवंडी और महेश रमेश जाधव उम्र 20 वर्ष, वाडा इन सभी आरोपियों को 3 जुलाई 2025 को हिरासत में लिया गया और उन्हें 7 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। जांच में सामने आया है कि इनमें से कुछ आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने इन आरोपियों के पास से इस वारदात में उपयोग की गई एक वॅगन-आर कार, कुछ हथियार और छह मोबाइल फोन जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे और उपविभागीय पुलिस अधिकारी जव्हार विभाग गणपतराव पिंगळे के मार्गदर्शन में की गई। विशेष पथक का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटील स्थानीय अपराध शाखा पालघर ने किया। इस अभियान में पोनि दत्तात्रय किंद्रे वाडा, पोउनि स्वप्नील सावंतदेसाई, रविंद्र वानखेडे, गोरखनाथ राठोड, पोहवा भगवान आव्हाड, संदीप सरदार, राकेश पाटील, कैलास पाटील, दिनेश गायकवाड, पोअमं नरेंद्र पाटील, विशाल कडव, महेश अवतार सहित स्थानीय अपराध शाखा की टीम शामिल रही।
साथ ही, सायबर पुलिस स्टेशन से म.पु.उ.नि. रुपाली गुंड, पोअमं रोहित तोरस्कर और म.पोअमं स्नेहल शेलार ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। पालघर पुलिस की इस त्वरित और कुशल कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित किया है कि जिले की कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!