पालघर: जिले में पुलिस विभाग में 29 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति, एसपी यतीश देशमुख ने दी शुभकामनाएं।
पालघर: जिले में पुलिस विभाग में 29 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति, एसपी यतीश देशमुख ने दी शुभकामनाएं।
अखिलेश चौबे
पालघर। महाराष्ट्र सरकार के नियमानुसार रिक्त पदों पर योग्य अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति देने के आदेशों के तहत पालघर पुलिस विभाग में कार्यरत कुल 29 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। यह पदोन्नति पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख की अध्यक्षता में गठित चयन समिति की सिफारिश के अनुसार की गई है।
इस समिति में अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे, पुलिस उप अधीक्षक (गृह) संगीता शिंदे अल्फोन्सो तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कार्यालयीन अधीक्षक शामिल थे। समिति द्वारा पात्रता और अपात्रता की जांच-पड़ताल के बाद जिले में कार्यरत सहाय्यक पुलिस उप निरीक्षक, पुलिस हवलदार, पुलिस नाईक एवं पुलिस सिपाही पदों पर कार्यरत कर्मियों को उनकी वरिष्ठता एवं सेवा के आधार पर पदोन्नति दी गई।
पदोन्नति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों में 14 सहाय्यक पुलिस उप निरीक्षकों को श्रेणीबद्ध कर पुलिस उप निरीक्षक (ग्रेड PSI) के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं, 7 पुलिस हवलदारों को सहाय्यक पुलिस उप निरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। इसके अलावा, 8 पुलिस नाईक एवं पुलिस शिपाइयों को पुलिस हवलदार के पद पर पदोन्नत किया गया है।
दिनांक 3 जुलाई 2025 को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने सभी पदोन्नत पुलिस कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी हैं और भविष्य में उनके उत्तम कार्य प्रदर्शन की आशा जताई है।
Comments
Post a Comment