पालघर: तलासरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 लाख रुपये से अधिक का अवैध गुटखा जब्त, मामला दर्ज।

पालघर: तलासरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 लाख रुपये से अधिक का अवैध गुटखा जब्त, मामला दर्ज।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले में तेजी से फैल रहे अवैध तंबाकू कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान के तहत तलासरी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए करीब 16 लाख रुपये मूल्य का अवैध गुटखा जब्त किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस को 6 जुलाई को सूचना मिली थी कि मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग पर तलासरी क्षेत्र में प्रतिबंधित गुटखा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के अनुसार 7 जुलाई की तड़के करीब 3:20 बजे तलासरी हिवालपाडा के पास, ताशकंद होटल के सामने, मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की जांच के दौरान एक सफेद रंग की क्रेटा कार (MH-02-EU-6632) को रोका गया।
जांच के दौरान चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें बड़ी मात्रा में महाराष्ट्र राज्य में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद (गुटखा) बरामद किया गया। जब्त गुटखे की अनुमानित कीमत ₹4,05,964 रुपये आंकी गई है, जबकि वाहन सहित जब्त सामग्री का कुल मूल्य ₹16,05,964 रुपये बताया गया है।
इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तलासरी पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 116/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इनमें भारतीय दंड संहिता की धारा 123, 223, 274, 275, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 26(2)(ए), 27(2)(ई), 30(2) और खाद्य सुरक्षा अधिसूचना दिनांक 12 जुलाई 2024 के अंतर्गत एफएसएस (FSS) नियम 2011 के नियम 20(2)(3)(4), 3(1)(7) शामिल हैं।
पुलिस का मानना है कि यह गुटखा मुंबई ले जाया जा रहा था, जहां इसकी तस्करी के जरिए भारी मुनाफा कमाया जाता है। इस मामले की आगे की जांच तलासरी पुलिस स्टेशन में तैनात उपनिरीक्षक जी.एस. कांबले कर रहे हैं।
इस कार्रवाई को अंजाम देने में पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नारले, उपविभागीय अधिकारी अंकिता कानसे, पुलिस निरीक्षक अजय गोर्ड, उपनिरीक्षक जी.एस. कांबले, सहायक अधिकारी जे.एम. उमातोल, ए.एन. गोंजारी, चालक जयंत गडग, और पुलिसकर्मी रवींद्र भगत, मनोज भोये, इंद्रभान लांबी, योगेश मुंडे की भूमिका रही।
तलासरी पुलिस का यह अभियान जिले में चल रहे अवैध तंबाकू कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है। पुलिस की ओर से यह स्पष्ट संकेत है कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक और राज्य में प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।