पालघर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोईसर से 12 किलो गांजा के साथ झारखंड का युवक गिरफ्तार..!

पालघर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोईसर से 12 किलो गांजा के साथ झारखंड का युवक गिरफ्तार..! 

अखिलेश चौबे 
पालघर..! जिले में नशे के अवैध व्यापार को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत स्थानीय अपराध शाखा, पालघर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बोईसर क्षेत्र से एक युवक को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 जून 2025 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बोईसर के धोडीपुजा, मयूर धोडी चाळ इलाके में अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटील के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने पंजु समरा कुजर (उम्र 35 वर्ष, मूल निवासी - मांडर, जिला रांची, झारखंड) नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 12 किलो 780 ग्राम गांजा, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 लाख 27 हजार रुपये आँकी गई है, बरामद किया गया।
इस संबंध में बोईसर पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 8(क), 20(ब)(II) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक महेंद्र गावडे कर रहे हैं।
यह कार्रवाई पालघर पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे, तथा परिमंडल पुलिस उप अधीक्षक डॉ. भागीरथी पवार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्रवाई को अंजाम देनेवाली टीम में पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटील, सहायक पुलिस निरीक्षक अनिल व्हटकर, उप निरीक्षक गोरखनाथ राठौड़, तथा पुलिस हवालदार दीपक राऊत, संदीप सूर्यवंशी, संजय धांगड़ा, विजय ठाकुर, नरेंद्र पाटील, कैलास पाटील और पुलिस अमलदार प्रशांत निकम सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि पालघर जिले में नशा विरोधी अभियान को इस कार्रवाई से नई गति मिली है और भविष्य में भी इसी तरह की सघन छापेमारी जारी रखी जाएगी।




Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!