पालघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : तलासरी में अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख से अधिक का माल जब्त।

पालघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : तलासरी में अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख से अधिक का माल जब्त।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले में अवैध धंधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तलासरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से अवैध शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और लगभग 11 लाख 38 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई 2025 को तलासरी पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि एक महिंद्रा पिकअप वाहन से अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तलासरी तालुका के पाटीलपाड़ा स्थित उधवा रोड पर नाकाबंदी की और वाहनों की जांच शुरू की।
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध अवस्था में एक महिंद्रा पिकअप (क्रमांक GJ-03-BV-2821) आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम हरीचरण अर्जुन पासवान (उम्र 33 वर्ष, निवासी चनोदगांव, सेलवास, दादरा नगर हवेली) बताया। जब पुलिस ने वाहन में मौजूद माल के बारे में पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें दमन व दीव क्षेत्र में निर्मित अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत करीब 1,38,120 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने पिकअप वाहन समेत कुल 11,38,120 रुपये मूल्य का माल जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ तलासरी पुलिस थाने में महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम की धारा 65 (ई) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच तलासरी पुलिस थाने में तैनात सहायक पुलिस निरीक्षक जे.एम. उमतोल द्वारा की जा रही है।
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी अंकिता कणसे, पुलिस निरीक्षक अजय गोरड, पोलीस उपनिरीक्षक व्ही.आर. दरगुडे, सहायक पुलिस निरीक्षक जे.एम. उमतोल, हवालदार हिरामण खोटरे, पोलीस अंमलदार कमलेश वरखंडे और इंद्रभान लंबे आदि ने सहभाग लिया।
पालघर पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।


Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।