पालघर: शिवसेना उपनेता ज्योती महेर को महाराष्ट्र राज्य मच्छीमार सहकारी संघ की अध्यक्ष पद पर चयनित किए जाने पर किया गया भव्य सम्मान..!

पालघर: शिवसेना उपनेता ज्योती महेर को महाराष्ट्र राज्य मच्छीमार सहकारी संघ की अध्यक्ष पद पर चयनित किए जाने पर किया गया भव्य सम्मान..!

अखिलेश चौबे 
पालघर..! जिले की प्रसिद्ध मच्छीमार समाज नेत्री व शिवसेना की उपनेता ज्योतीताई राजेश महेर को हाल ही में महाराष्ट्र राज्य मच्छीमार सहकारी संघ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इस ऐतिहासिक नियुक्ति के उपलक्ष्य में शिवसेना की ओर से उनका भव्य सत्कार किया गया।
गौरतलब है कि पिछले 75 वर्षों के इतिहास में पहली बार किसी महिला को इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त किया गया है, जो कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। ज्योतीताई महेर लंबे समय से मच्छीमार समाज के अधिकारों, कल्याण और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षशील रही हैं। उन्होंने समाज के हित में कई बार प्रशासन के समक्ष पुरजोर तरीके से अपनी आवाज़ उठाई है।
शिवसेना द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह का आयोजन पालघर के शिवसेना जिला संपर्क कार्यालय में किया गया, जहाँ पालघर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र गावित, शिवसेना जिलाप्रमुख कुंदन संखे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पालघर सहसंपर्क प्रमुख व प्रवक्ता केदारजी काळे, जिल्हा संघटिका वैदही वाढाण, तालुका प्रमुख संजय चौधरी, शहर प्रमुख राहुल घरत, शहर संघटिका सविता मल्ला, पूर्व नगरसेवक बंड्या म्हात्रे, अमोल पाटील, चंद्रशेखर वडे समेत शिवसेना के अनेक महिला व पुरुष कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने ज्योतीताई महेर के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें मच्छीमार समाज की सशक्त आवाज बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि ज्योतीताई के नेतृत्व में मच्छीमार सहकारी संघ एक नई दिशा में अग्रसर होगा और समाज के हित में ठोस निर्णय लिए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!