पालघर में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, भगवा रंग में रंगा शहर..!

पालघर में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, भगवा रंग में रंगा शहर..! 

अखिलेश चौबे 
पालघर..! रामनवमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में पालघर शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा शहर भगवा रंग में रंगा नजर आया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथे पर केसरिया गमछा बांधे, हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम के जयकारों के साथ शोभायात्रा में भाग लिया।
शोभायात्रा वीर सावरकर चौक (वलन नाका) से प्रारंभ होकर अंबा देवी मंदिर पर समापन को पहुँची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। शोभायात्रा में श्रीराम-जानकी, भगवान शिव, श्री हनुमान और छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य झांकियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। रथों पर विराजमान बच्चों ने राम, हनुमान और शिव के स्वरूपों में भक्तों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विहिप के पालघर प्रखंड अध्यक्ष श्रीपाद पाटील, बजरंग दल बोईसर प्रखंड संयोजक रॉबिन सिंह, काचू शेट्टी, संध्या दुबे, प्रभात ठाकुर, वंदना सिंह, जीतू राजपुरोहित, उमा सिंह, कृपाली संखे, विजय शेट्टी, राजा शाहा, संजय तिवारी, कमल दुबे समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।
शोभायात्रा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ से आए श्रद्धालुओं ने भी दर्शन किए। धार्मिक गीतों, भजनों और "राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी-न्यारी" जैसे भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विहिप के धर्माचार्य विभाग प्रमुख मुकेश दुबे ने कहा कि "मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हमारे कण-कण में बसे हैं। रामराज्य का सपना अब साकार होता दिख रहा है।"
गौ सेवा प्रांत प्रमुख चंदन सिंह ने कहा, "शोभायात्रा का स्वरूप अत्यंत भव्य और दिव्य था। रामभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करना सौभाग्य की बात रही।"

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!