लब्बैक यूथ फोर्स ने फहद रईस खान को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त..!

लब्बैक यूथ फोर्स ने फहद रईस खान को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त..!

अखिलेश चौबे 
पालघर..! 20 अप्रैल 2025 को आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्षरत संगठन 'लब्बैक यूथ फोर्स' (पंजीकृत) ने फहद रईस खान को महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रफीक शब्बीर सैय्यद द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में इस बात की पुष्टि की गई है।
फहद रईस खान को संगठन के माध्यम से राज्य में बढ़ते आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और सरकार के सहयोग से कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही, उन्हें युवाओं को जागरूक करने और सूफी विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश भी दिया गया है। संगठन 'अहले सुन्नत वल जमात, मसलक-ए-आला हजरत' के सिद्धांतों पर आधारित कार्यों को प्राथमिकता देगा।
नियुक्ति पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि फहद रईस खान को आगामी तीन महीनों के भीतर अपनी कार्यकारिणी समिति का गठन करना होगा। यदि संगठन का कोई सदस्य या पदाधिकारी किसी भी गैरकानूनी या अनैतिक गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव या कार्यकारी राष्ट्रीय महासचिव की सहमति से तत्काल उसे संगठन से निष्कासित किया जाएगा।
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी सदस्यों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अनुशासन, नियम और शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा। उल्लंघन की स्थिति में संगठन को संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अधिकार होगा।
लब्बैक यूथ फोर्स का मुख्यालय पालघर जिले के पालघर पूर्व क्षेत्र के गांधी नगर में स्थित है। संगठन का पंजीकरण नीति आयोग में भी किया गया है।






Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!