पालघर: बोइसरचा एकदंत द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, धर्म और संस्कृति के रंग में रंगेगा पूरा शहर..!

पालघर: बोइसरचा एकदंत द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, धर्म और संस्कृति के रंग में रंगेगा पूरा शहर..!

अखिलेश चौबे 
पालघर..! भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बोइसर चा एकदंत द्वारा जिले के औद्योगिक शहर बोईसर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 30 अप्रैल 2025, मंगलवार को दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें सनातन धर्म की गरिमा, परंपरा और वैदिक मूल्यों का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा।
शोभायात्रा की शुरुआत भीमनगर से होगी और यह यशवंत सृष्टि तक जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से धर्मप्रेमियों को परशुराम जी के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपनाने और धर्म की रक्षा के संकल्प के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
इस शोभायात्रा में परशुराम जी की झाँकी (दिव्य रूप में आकर्षक दर्शन), श्रीजी (राधा-कृष्ण) रासलीला, विष्णु चक्र झाँकी, ढोल-ताशा पथक और विविध धार्मिक झाँकियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। ये सभी झांकियाँ दिव्य भावों और भक्ति रस से ओतप्रोत होंगी, जिनमें भगवान के विभिन्न रूपों की सुंदर झलक देखने को मिलेगी।
भगवान परशुराम जी का जीवन सनातन धर्म में त्याग, तपस्या, न्याय और धर्मरक्षा के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। उनके जीवन से हमें सेवा, धर्मसंचालन और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा मिलती है। यह शोभायात्रा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक चेतना का जागरण भी है।
इस आयोजन में सकल हिंदू समाज की सक्रिय भूमिका है, जिससे यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का भी संदेश देगा। आयोजनकर्ताओं ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों, युवाओं, मातृशक्ति, संतों और समाजसेवियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक शोभायात्रा को सफल बनाएं।
इस शोभायात्रा के माध्यम से एकता, धर्म, शांति और संस्कृति का संदेश दिया जाएगा। बोइसर चा एकदंत की यह पहल न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक भी बन रही है।




Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!