पालघर: जिले में फूटा शिवसैनिकों का आक्रोश, आतंकी हमले के विरोध में किया प्रदर्शन..! "कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में महाराष्ट्र के छह पर्यटकों की मौत, शिवसेना ने जताया तीव्र आक्रोश"

पालघर: जिले में फूटा शिवसैनिकों का आक्रोश, आतंकी हमले के विरोध में किया प्रदर्शन..! 
"कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में महाराष्ट्र के छह पर्यटकों की मौत, शिवसेना ने जताया तीव्र आक्रोश"

अखिलेश चौबे 
पालघर..! कश्मीर के पहलगाम इलाके में हाल ही में हुए आतंकी हमले में देशभर के पर्यटकों के साथ-साथ महाराष्ट्र के भी छह पर्यटकों की दुखद मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है और जगह-जगह से तीव्र विरोध और आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है।
इसी क्रम में पालघर जिले में शिवसेना ने जिलाप्रमुख कुंदन संखे के नेतृत्व में हुतात्मा चौक पाचबत्ती, पालघर शहर में जोरदार आंदोलन कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकीयो के खिलाफ तीव्र रोष व्यक्त किया। शिवसैनिकों ने सरकार से मांग की कि इस हमले में शामिल आतंकीयो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाया जाए।
इस विरोध प्रदर्शन में जिलाप्रमुख कुंदन संखे के साथ-साथ शिवसेना उपनेता ज्योती मेहेर, पूर्व राज्यमंत्री मनीषा निमकर, पालघर शहर प्रमुख राहुल घरत, युवा सेना जिलाध्यक्ष साईराज पाटील, शहर महिला संघटिका सविता मल्ला, विधानसभा संघटक शंकर नारले, पूर्व नगरसेवक बंड्या मात्रे, अमोल पाटील, अधिवक्ता धर्मेंद्र भट, मनोहर संखे, चंद्रशेखर वडे, अक्षय संखे, उपशहर प्रमुख संजू धोत्रे, युवा सेना जिल्हा समन्वयक नैवेद्य संखे, कुमार माळी, वृषभ वारे, जितू बांदिवडेकर, हरिश्चंद्र कासलेकर, अवधीत सिंग, महिला पदाधिकारी लीना पाटील, दीपा पामाळे, नमिता पिंपळे, योगिता वडे, सरिता ठाकूर, मंगला गावकर, जानवी गवळी, यास्मिन लूलानिया, स्नेहा ठाकूर, नयना गावडे, कल्पना पाटील सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे।
शिवसेना ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से यह मांग की है कि वह आतंकवाद के खिलाफ कठोर नीति अपनाए और निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
यह आंदोलन न केवल एक श्रद्धांजलि थी, बल्कि देश की अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक मजबूत संदेश भी था।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!