पालघर: बिहार जनसेवा संस्था द्वारा धूमधाम से मनाया गया 'बिहार दिवस'..!

पालघर: बिहार जनसेवा संस्था द्वारा धूमधाम से मनाया गया 'बिहार दिवस'..! 

अखिलेश चौबे 
पालघर..! परिश्रमी और प्रतिभाशाली प्रसिद्ध धार्मिक धरोहरों के लिए विख्यात नालंदा की माटी से लेकर बोधगया के आध्यात्मिक शांति का प्रतीक बिहार के महानता की 113 वाँ स्थापना दिवस को 'बिहार जनसेवा संस्था रजि.' द्वारा नवसंवत्सर गुढीपाडवा पर रविवार 30 मार्च 25 को औद्योगिक शहर बोईसर प.बंजारी समाज हाल में बिहार की खूबसूरती से शानदार संजी महफिल में धुमधाम से मनाया गया।
बिहार दिवस-2025 की थीम 'उन्नत बिहार-विकसित बिहार' के शानदार कार्यक्रम का आरंभ भोजपुरी की स्वर कोकिला स्व.शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि भेंटकर सर्वप्रथम 'गरजा महाराष्ट्र माझा' महाराष्ट्र गीत एवं विश्व शांति के अग्रदूत बिहार गान से की गयी।
समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्व.शारदा सिन्हा के प्रसिद्ध गीतों की माला लेकर आई मुंबई की गायिका ममता उपाध्याय ने अपने आवाज से विनम्र आदरांजलि भेंट की तो उनके साथ लोकगायक दिनेश्वर कुशवाहा,रविंद्र विश्वकर्मा की तिकड़ी ने सुर में संजी फाग,चैता और छठपूजा के गीतों ने उत्सव में शामिल लोगों के लिए शाम को यादगार बना दिया।
'बिहार जनसेवा संस्था रजि.' के संस्थापक/अध्यक्ष बबन कुमार सिंह ने परिश्रमी बिहार का परिचय देते हुए जन्मभूमि के साथ-साथ कर्मभूमि के सम्मान से उन्नत करता बिहार पर सभी को गौरवशाली बताते सभी आगतों का आभार जताया। समारोह का सफल संचालन कर रहे चंदन झा ने खुब जमीं महफिल में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा बीच-बीच में आतिथ्य सत्कार कराया। उत्सव में आये लोगों ने बिहार का प्रसिद्ध व्यंजन 'लिट्टी-चोखा' को चटखारे लेकर आनंद भी ली।
'बिहार दिवस समारोह' में भाजपा (उ.भा.मोर्चा) प्रदेश महामंत्री प्रदुम्न शुक्ला, प्रदेश सचिव चंद्रप्रकाश मिश्रा, अमित जैन व जिले के वरिष्ठ नेता संजय ज.पाटील, अशोक वडे, प्रशांत संखे, रंजना कि.संखे, सत्यप्रकाश सिंह, महेंद्र भोणे, शिवसेना के प्रभाकर राऊल, निलम रमा.संखे,मुकेश पाटील, अतुल देसाई, बजरंग दल जिला संयोजक कुंदन सिंह, उद्योजक गिरजेश सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आयोजन में आर.बी.सिंह, संजय ठाकुर, कुंदन सिंह, उमेश सिंह, बी.के.झा, अनिल चौधरी, वकील मेहता,दिनेश्वर कुशवाहा, मनीष सिंह, मुकलेश गिरी और शैलबाला सिंह यादव की प्रशंसनीय भुमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!