पालघर: मनोर में हिंदू नववर्ष शोभायात्रा का भव्य आयोजन..! पालघर

पालघर: मनोर में हिंदू नववर्ष शोभायात्रा का भव्य आयोजन..! 


अखिलेश चौबे 
पालघर..! 30 मार्च 2025 – हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर मनोर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय श्री दत्ता अप्पा चंपानेरकर की स्मृति में उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। तत्पश्चात, गुरुवर्य श्री ओक सर के शुभ हस्तों द्वारा श्रीफल अर्पित कर शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस शोभायात्रा में ढोल पथक, आकर्षक झांकियां, भारत माता का रथ तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। पूरा मनोर गांव इस शुभ आयोजन से उल्लासमय वातावरण में डूब गया।
शोभायात्रा पूरे मनोर नगर में घूमते हुए जब अपने समापन स्थल पर पहुंची, तब पसायदान के मधुर स्वरों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस आयोजन ने पूरे नगर में हर्ष और भक्तिभाव का वातावरण उत्पन्न कर दिया।


Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!