नमो नमो मोर्चा भारत की 8वीं वार्षिक बोर्ड बैठक गुरुग्राम में संपन्न..!

नमो नमो मोर्चा भारत की 8वीं वार्षिक बोर्ड बैठक गुरुग्राम में संपन्न..!

अखिलेश चौबे 
गुरुग्राम (हरियाणा)..! 'नमो नमो मोर्चा भारत' के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (ट्रस्टी) की 8वीं वार्षिक सामान्य बोर्ड बैठक शनिवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित वैश्य धर्मशाला, सेक्टर-4 में बड़े ही उल्लासपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
'इंडिया से पुनः भारत' के ध्येय वाक्य के साथ कार्यरत 'नमो नमो मोर्चा भारत' के इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को सेवा-सहयोग के क्षेत्र में और अधिक विस्तार देने तथा जनसामान्य के बीच संगठन के उद्देश्य "एक कदम राष्ट्र निर्माण की ओर" को प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही देश को रामराज्य की ओर ले जाने के लिए प्रयत्नशील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने हेतु संगठन के प्रत्येक प्रदेशाध्यक्ष को अपने दायित्वों का पुनः स्मरण कराया गया।
बैठक में संगठन के रिक्त पदों के शीघ्र विस्तार हेतु व्यापक चर्चा हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने क्रमशः अपने-अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक का संचालन 'नमो नमो मोर्चा भारत' के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्यप्रकाश सिंह एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री सोपान ठंडे पाटिल ने किया। उन्होंने सभी उपस्थितजनों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
इस बैठक में संगठन की राष्ट्रीय महिला कार्यकारी अध्यक्ष मूर्ति मीना, राष्ट्रीय महासचिव राजश्री कक्कड़, राष्ट्रीय सचिव संगीता खन्ना, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अलका राजपूत, राष्ट्रीय सचिव एम.आर. उदय रंगास्वामी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट विकास थोरात तथा सूर्यप्रकाश सिंह सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्यप्रकाश सिंह ने सभी सदस्यों को बधाई दी तथा उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
'नमो नमो मोर्चा भारत' निरंतर सेवा, सहयोग एवं राष्ट्र निर्माण के पथ पर अग्रसर है और संगठन ने आगामी समय में देशभर में अपनी गतिविधियों को और भी सशक्त एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।


Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!