पालघर में भाजपा को बड़ी मजबूती, मजदूर नेता संजय ज. पाटील सैकड़ों समर्थकों के साथ हुए शामिल..!
पालघर में भाजपा को बड़ी मजबूती, मजदूर नेता संजय ज. पाटील सैकड़ों समर्थकों के साथ हुए शामिल..!
अखिलेश चौबे
पालघर..! जिले के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और मजदूर नेता संजय ज. पाटील ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह महत्वपूर्ण घटनाक्रम भास्कर पार्क, तारापुर माली स्टॉप, कुडण में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी स्नेह मिलन समारोह के दौरान हुआ। इस अवसर पर महाराष्ट्र भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, विधायक एवं पूर्व मंत्री रविंद्र चव्हाण की प्रमुख उपस्थिति रही।
◾भाजपा की सदस्यता अभियान को मिला मजबूत समर्थन
भाजपा द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान में अब तक एक करोड़ दो लाख से अधिक नए सदस्य जुड़ चुके हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने बताया कि यह आंकड़ा जल्द ही डेढ़ करोड़ को पार कर जाएगा।
◾डबल इंजन सरकार और पालक मंत्री नाईक पर भरोसा
संजय ज. पाटील ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बनी सरकार पर पूर्ण विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि पालघर जिले के नए सारथी, वन मंत्री एवं पालक मंत्री गणेश नाईक के नेतृत्व में जिले का तेजी से विकास होगा।
◾भाजपा को मिला नया जनाधार
संजय पाटील के साथ बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच, उपसरपंच और अन्य पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल हुए। इससे भाजपा को पालघर जिले में एक नई मजबूती मिली है।
◾वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति
इस समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष भरत राजपूत, विधायक हरिश्चंद्र भोये, बाबाजी कोठाले, भाजपा सचिव रानी द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकुमार पाटील, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज कोरे, महिला विंग जिलाध्यक्ष वीणा देशमुख, तुषार संखे, युवा मोर्चा के निखिल चव्हाण सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने इस अवसर पर पार्टी के संगठन विस्तार और पालघर जिले को प्रगतिशील दिशा में आगे ले जाने के संकल्प को दोहराया।
Comments
Post a Comment