कैबिनेट मंत्री एवं पालघर पालक मंत्री गनेश नाईक ने किया ओजोन हाईटेक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन..!

कैबिनेट मंत्री एवं पालघर पालक मंत्री गनेश नाईक ने किया ओजोन हाईटेक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन..!

अखिलेश चौबे 
पालघर..! जिले में चिकित्सा सुविधाओं को नई ऊंचाई प्रदान करने के उद्देश्य से ओजोन हाईटेक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन 20 फरवरी 2024 को संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एवं पालघर के पालक मंत्री गनेश नाईक ने रिबन काटकर तथा गणपति बप्पा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अस्पताल का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित कैबिनेट मंत्री एवं पालघर पालक मंत्री गनेश नाईक, पालघर के सांसद हेमंत सवार, विधायक राजेंद्र गावित, पालघर कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट गोविंद मारुति बोडके उपस्थित हुए मुख्य अतिथियों का स्वगत हाईटेक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर अतुल पारस्कर से शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर किया।

पालघर पालक मंत्री गनेश नाईक ने ओजोन हाईटेक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ हॉस्पिटल का विजिट किया और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर डॉक्टर से बात की और सभी डॉक्टरों को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
ओजोन हाईटेक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रमुख डॉक्टरों में से एक, डॉ. अमित यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “यह अस्पताल केवल एक सामान्य चिकित्सा केंद्र नहीं है, बल्कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक मल्टीस्पेशलिटी केंद्र है, जहां मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।”

अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल
ओजोन हाईटेक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पालघर जिले में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का नया केंद्र बनने का संकल्प लिया है। यह अस्पताल ISO 9001:2015 प्रमाणित है और 'करुणा, नवाचार एवं विश्वास' (Compassion, Innovation, Trust) के सिद्धांतों पर कार्य करता है।
अस्पताल की प्रमुख विशेषताएं:-
50-बेड वाली सुपर स्पेशलिटी सेवाएं।
15-बेड की आईसीयू/आईसीसीयू सुविधा।
24x7 आपातकालीन और क्रिटिकल केयर सेवाएं।
अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, लेमिनार एयरफ्लो सिस्टम के साथ।
मातृ एवं शिशु देखभाल के लिए विशेष विभाग।
स्त्री रोग विशेषज्ञ सेवाएं।
सामान्य, कॉस्मेटिक, स्पाइन एवं न्यूरो सर्जरी।
लैप्रोस्कोपिक सर्जरी एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट।
नेफ्रोलॉजी, त्वचा रोग, ईएनटी एवं कैंसर उपचार सेवाएं।
उन्नत डायलिसिस यूनिट एवं रेडियोलॉजी सेवाएं।
24x7 फार्मेसी एवं एम्बुलेंस सेवाएं।
एडवांस कैथ लैब एवं सीटी स्कैन सेवाएं (जल्द शुरू होंगी)।
फिजियोथेरेपी, अल्ट्रासोनोग्राफी, टीएमटी स्ट्रेस टेस्ट और क्लिनिकल लैब सेवाएं।
हाईटेक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का प्रमुख रूप से डॉ. अतुल पारस्कर, डॉ. अमित यादव, डॉ. गणेश शिरोडकर, डॉ. श्याम पारस्कर, डॉ. राज अंबराडे संचालन करेंगे।

आप को बता दें कि इस अवसर पर शिवसेना उपनेता जगदीश धोडी, जिला प्रमुख कुंदन संखे, भाजपा जिला सचिव एवं नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, सरावली ग्राम पंचायत सरपंच आनंद धोडी, शिवशक्ति सामाजिक संगठन के अध्यक्ष संजय पाटिल, बोईसर मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोने, पालघर शहर अध्यक्ष अशोक अंबुरे और समाजसेवक धीरज सिंह समेत पालघर जिले के कई समाजसेवी, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए, अतिथियों का स्वागत ओजोन हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट देकर किया।

संपर्क जानकारी के रूप में:- 
ओजोन हाईटेक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बैकग्राउंडनाथ 9, बीडको कॉर्नर, जून रेजिडेंट ऑफिस, चिंटूपाडा रोड, डूरियन फर्निचर जावा, पालघर पश्चिम- 44044, मोबाइल: 9867990039, 9028143201 / 9028143202 

निष्कर्ष
ओजोन हाईटेक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पालघर जिले के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह अस्पताल आधुनिक तकनीकों एवं अनुभवी डॉक्टरों की टीम के साथ मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु समर्पित रहेगा।



Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!