'बोईसर-पालघर पत्रकार संघ' द्वारा मनाया गया 'पत्रकार दिन' भव्य रूप से हुआ संपन्न..!
'बोईसर-पालघर पत्रकार संघ' द्वारा मनाया गया 'पत्रकार दिन' भव्य रूप से हुआ संपन्न..!
पालघर..! 'बोईसर-पालघर पत्रकार संघ रजि.' द्वारा सोमवार,6 जनवरी को दोपहर औद्योगिक शहर बोईसर टीमा हाँल में मराठी पत्रकारिता के जनक 'दर्पणकार स्व.बालशास्त्री जांभेकर
की जयंती' (पत्रकार दिन) और समाज के प्रेरणादायक बने बोईसर प. निवासी एनसीसी कैडेट पवन रामकृपाल जयसवाल को उनके कर्तव्यनिष्ठा के लिए सत्कार मूर्ति के रुप में 'विशेष जीवन रक्षक पुरस्कार - 2024' शाँल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह प्रमुख अतिथि जिलाधिकारी गोविंद बोडके विशेष अतिथि जिला आपत्ति व्यवस्थापन अधिकारी विवेकानंद कदम, सीटीईएस के चेयरमैन रजनीकांत भाई श्राफ,ए.एन.ओ.ले.हर्षल चौधरी, बोईसर थानाध्यक्ष राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिरीष पवार,सहा.अग्निशमन दल अधिकारी
बी.पी.पाटील,कोकुयो केम्लिन के अजित राणे,टीमा के रवि भवसार, संपादक आशाद ब.शेख जैसे मंचासीन अतिथियों के हाथों सभागार में तालियों की गडगड़ाहट के बीच भेंट कर धुमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों,पत्रकारों के समारोह स्थल पर पहुचने से पूर्व मुख्य गेट से छात्राओं द्वारा लेजिम सत्कार के बाद सभागार में सर्वप्रथम महानुभावों द्वारा स्व.जांभेकर के चित्र पर मल्यार्पण, द्वीप प्रज्ज्वलन और दो मिनट मौन रखकर शहिद सैनिकों, प्रबुद्धजनों को मरणोपरांत श्रद्धांजलि तथा सीटीईएस के छात्रों द्वारा ईशगान,स्वागत गीत और पथ्यनाट्य 'आला जवाबदार कौन..?' व्यसन मुक्ति,मादक पदार्थ सेवन पर जनजागृति से की गयी। जिलाधिकारी गोविंद बोडके ने 'पत्रकार दिन' की पत्रकारों को बधाई देते पत्रकारों को निष्पक्ष पत्रकारिता की सलाह भेंट की।
◾कौन है एनसीसी कैडेट पवन ?
बताते चलें कि पालघर पूर्व सेंट जाँन्स कालेज में इंजीनियरिंग की एक छात्रा को पढाई के लिए जाते समय 3 अगस्त को बोईसर स्टेशन पर अचानक से ट्रेन की चपेट में आकर गिर गयी और सिर से खुन बहने लगा, रेलयात्री खड़े होकर तमाशबीन बने रहे कोई छुने को तैयार नही था लेकिन दांडेकर कालेज पालघर के प्रशिक्षु एनसीसी कैडेट पवन ने मानवीय संवेदनाओं का ख्याल करते फौरन छात्रा को उठाया और रिक्शा के सहारे पास के संजीवनी अस्पताल में समय से पहुचांकर स्वास्थ्य लाभ दिलाया।
इस अवसर पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता इकरार अ.सिद्दिकी, ललित माली, एस.एस.तिवारी, रामनरेश यादव, रोहित सिंह, जिलेदार वर्मा,प्रमोद विश्वकर्मा, प्रमोद दवणे, अमित निगम, जयंती महतो, संगीता जयसवाल,सपना प्रभु,सुनीता सकपाल और वरिष्ठ पत्रकार रफीक घांची, अदालत भगत, संतोष भावर, प्रमोद तिवारी, उमाकांत भारती, ज्ञानेंद्र पाण्डेय, दुर्गेश पाठक, मैनुद्दीन खान समेत अन्य गणमान्यों का संघ ने सत्कार किया। प्रा.संजय घरत के सफल मंच संचालन में संघ के महासचिव मोहन म्हात्रे ने सलिके से प्रस्तावना व मंगेश नगरकर (कोषाध्यक्ष) ने अनवरत जारी कार्यक्रमों का संक्षिप्त लेखाजोखा प्रस्तुत की। 'बोईसर पालघर पत्रकार संघ' के अध्यक्ष रामप्रकाश निराला ने अतिथियों का समारोह में सम्मिलित होने पर आभार जताते स्नेह भोजन के आग्रह संग कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
Comments
Post a Comment