मनसे खैरपाड़ा विभाग अध्यक्ष रोहित यादव ने राजनीतिक पार्टी से त्यागपत्र देने का लिया निर्णय, पत्रकारिता क्षेत्र में अब करेंगे काम..!

मनसे खैरपाड़ा विभाग अध्यक्ष रोहित यादव ने राजनीतिक पार्टी से त्यागपत्र देने का लिया निर्णय, पत्रकारिता क्षेत्र में अब करेंगे काम..! 

अखिलेश चौबे 
पालघर..! महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के खैरपाड़ा विभाग अध्यक्ष रोहित यादव ने पार्टी से त्यागपत्र देने का फैसला किया है। उन्होंने अब बोईसर दर्पण के पालघर जिला रिपोर्टर के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालने का निर्णय लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, रोहित यादव ने अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि वे अब पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम करना चाहते हैं। उन्होंने मनसे नेतृत्व और अपने समर्थकों का धन्यवाद किया और कहा कि वे समाज के हित में निष्पक्ष रिपोर्टिंग करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
बोईसर दर्पण के पालघर जिला रिपोर्टर के रूप में उनकी नियुक्ति को लेकर पत्रकारिता जगत में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि रोहित यादव की सक्रियता से जिले में निष्पक्ष और प्रभावशाली समाचार कवरेज देखने को मिलेगी।
इस अवसर पर स्थानीय पत्रकारों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!