शिवसेना उपनेता जगदीश धोडी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर श्रमिक संगठन महाराष्ट्र की तरफ से पाठ्य सामग्री एवं खाद्य पदार्थ का किया गया वितरण..!

शिवसेना उपनेता जगदीश धोडी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर श्रमिक संगठन महाराष्ट्र की तरफ से पाठ्य सामग्री एवं खाद्य पदार्थ का किया गया वितरण..! 

अखिलेश चौबे 
पालघर..! शिवसेना उपनेता एवं आदिवासी समाज महाराष्ट्र प्रदेश संगठक पूर्व राज्यमंत्री दर्जा जगदीश धोडी के 1 जनवरी को जन्मदिन के शुभ अवसर पर श्रमिक संगठन महाराष्ट्र की तरफ से विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री एवं खाद्य पदार्थ का वितरण किया गया। 
आपको बता दे 1 जनवरी 2025 को शिवसेना के कर्मठ उपनेता एवं आदिवासी समाज महाराष्ट्र प्रदेश संगठक पूर्व राज्यमंत्री दर्जा नेता पालघर जिला एवं महाराष्ट्र प्रदेश में शिवसेना पक्ष के प्रति सदैव निष्ठा से कार्य करने वाले जगदीश धोडी के जन्मदिन पर उनके कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक जगह पर सामाजिक कार्य किया गया और राजनीतिक पार्टी एवं सामाजिक संस्थाओं के तमाम पदाधिकारी ने पुष्पगुच्छ एवं शाल देखकर जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

श्रमिक संगठन महाराष्ट्र की तरफ से विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री एवं खाद्य पदार्थ का वितरण धोडी पूजा और सिद्धार्थ नगर के तक़रीबन 200 विद्यार्थियों को वितरण किया गया। 
इस अवसर पर सागर धोडी, कल्पेश धोडी, अक्षय धोडी, शगुन हॉस्पिटल के राकेश शाह, नेलसन सेल्वराज, श्रमिक संगठन महाराष्ट्र के बोईसर शहर अध्यक्ष अमोल गर्जे, संभाजी शिरसाट, संकेत राजपूत, सुनील निजाम शेख समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।



Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!