"भारत निर्माण योगदान पुरस्कार 2025" कार्यक्रम संपन्न..! "इन्वेस्टिगेशन टाइम" के संपादक ज्ञानेंद्र पाण्डेंय और क्राइम रिपोर्टर स्वप्निल पिंपळे प्रतिष्ठित पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

"भारत निर्माण योगदान पुरस्कार 2025" कार्यक्रम संपन्न..! 
"इन्वेस्टिगेशन टाइम" के संपादक ज्ञानेंद्र पाण्डेंय और क्राइम रिपोर्टर स्वप्निल पिंपळे प्रतिष्ठित पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

अखिलेश चौबे 
पालघर..! एम्पावर सोशल एंड एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा "भारत निर्माण योगदान पुरस्कार" कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रमुख सदस्यों, राजनीतिक नेताओं, पुलिस अधिकारियों, डॉक्टरों और फिल्म उद्योग के अभिनेताओं सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
पिछले 11 वर्षों में ट्रस्ट ने स्वास्थ्य शिविर, भोजन वितरण और अन्य सामाजिक कार्य जैसी विभिन्न सामाजिक पहलों को क्रियान्वित किया है। इस वर्ष के कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम कोलाम्बे के मार्गदर्शन में कई गणमान्य व्यक्तियों को "भारत निर्माण गढ़ पुरस्कार 2025" से सम्मानित किया गया। डॉक्टरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को डिग्री, 'शांति राजदूत' की उपाधि और पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
वहीं, "इन्वेस्टिगेशन टाइम्स" के संपादक ज्ञानेंद्र पाण्डेंय, क्राइम रिपोर्टर पालघर जिले से लोकस्वतंत्र पत्रकार महासंघ के सदस्य स्वप्निल पिंपळे को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  
"इन्वेस्टिगेशन टाइम्स" द्वारा किए गए समाज के प्रति कार्य एवं साफ आईने की तरह सच्चाई का सामना करते हुए सभी को सच दिखाने का कार्य करने का साहस रखने के लिए एवं समाज में महत्वपूर्ण योगदान के लिए ज्ञानेंद्र पाण्डेंय, स्वप्निल पिंपळे को सम्मानित किया गया।



Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।