पालघर पुलिस द्वारा "सड़क सुरक्षा अभियान 2025" शुरू..!
पालघर पुलिस द्वारा "सड़क सुरक्षा अभियान 2025" शुरू..!
अखिलेश चौबे
पालघर..! मोटर वाहन दुर्घटनाओं पर प्रभावी तरिके से रोकथाम और आम लोगों के बीच यातायात नियमों के सही अनुपालन के लिए समूचे देश में केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 'सड़क सुरक्षा अभियान' के तहद इस वर्ष भी 01जनवरी से 31जनवरी की अवधि तक आयोजित होने वाले '36वें सड़क सुरक्षा अभियान-2025' की शुरूआत पालघर पुलिस की यातायात शाखा द्वारा पुरी मुस्तैदी से मिशन के रुप में समूचे जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये जनजागरुकता को शुरू कर दिया गया है।
'36वें सड़क सुरक्षा अभियान' के शुभारंभ के मौके पर पुलिस अधिक्षक बालासाहेब पाटील ने जिले के नागरिकों से यातायात नियमों के सही मायने में पालन कराने में लगे यातायात शाखा के मुहिम से जुड़कर जोखिम और लापरवाही से बचने के लिए लोगों को सचेत करने का अपील किया है।
पालघर पुलिस की यातायात शाखा द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान में यातायात नियमों की जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण स्थानों, चौराहों पर बिना लायसेंस के वाहन नही चलाने, हेल्मेट लगाने, ट्रीपल सीट, वाहन चलाते समय मोबाइल के उपयोग से बचने, वाहन की तेज आवाज पर रोक, विपरीत दिशा में वाहन चलाने, सिगनल तोड़ने से बचने, तेज रफ्तार, मदपान से बचने, सीट बेल्ट के प्रयोग करने, एंबुलेंस को फौरन जगह देने, घायलों को अस्पताल में पहुचाने में मदद, हाईवे पर चलने वाले वाहनों व बैलगाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगाने और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर बैनर, पोस्टर लगाकर नागरिकों को मार्गदर्शित किया जा रहा है।
पालघर पुलिस यातायात शाखा के प्रभारी सुरेश सालुंखे के नेतृत्व में यातायात पुलिस स्कूलों में छात्रों को यातायात नियमों की ज्ञानवर्धक जानकारियां,जगह-जगह प्रमुख अस्पतालों, एंबुलेंस, क्रेन तथा स्थानीय पुलिस थानों के टेलीफोन नंबर चस्पा करते हुए पैदल रैलियों के आयोजन के जरिये बिना हेल्मेट वाहन चालकों को भविष्य के सुरक्षा के लिए गुलाब का पुष्प भी भेंट कर रही है।
पालघर यातायात पुलिस द्वारा पहले फेज में पालघर और बोईसर डिवीजन में यातायात शाखा ने सभी प्रमुख चौराहों आटो रिक्शा, डमडम, ईको आदि वाहन चालकों के साथ बैठक करके सड़क सुरक्षा के लिए मार्गदर्शन दे रही है।
Comments
Post a Comment