महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर विशाल जनसभा को किया संबोधित - उपमुख्यमंत्री फडणवीस..! ◾बंदरगाह से दस लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार बोले फडणवीस

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर विशाल जनसभा को किया संबोधित - उपमुख्यमंत्री फडणवीस..! 
◾बंदरगाह से दस लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार बोले फडणवीस

अखिलेश चौबे 
पालघर..! महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की आखिरी दिनों की शुरू हो रही उलटी गिनती और कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा मतदाताओं के बीच चुनावी हुंकार करने मंगलवार,12 नवंबर को जिले के डहाणू और विक्रमगढ़ विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित करते महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और महायुति के स्टार प्रचारक देवेंद्र फडणवीस ने अपने संबोधन के दौरान सर्वप्रथम महान विभूतियों को नमन करते भाजपा और महायुति की राज्य में चल रही लहर के बीच विकास की चल रही परियोजनाओं से अवगत कराया।
फडणवीस ने जल,जमीन और जंगल पर आदिवासी भाईयों के अधिकार की बात करते कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासियों के उत्थान के लिए 24 हजार करोड़ रुपये आंवटित किया है।देश के प्रथम महिला का गौरव एक आदिवासी महिला को प्रदान करते राष्ट्रपति बनाया है।हमारे भाईयों का हक किसी भी हालात में छीना नही जायेगा।
वाढवन बंदरगाह को लेकर फैलाये जा रहे भ्रम को लेकर स्पष्ट किया कि इस परियोजना के कारण आदिवासी और मछुआरों को विस्थापित नही किया जायेगा बल्कि उन्हें विकास की प्रक्रिया में समायोजित करके आर्थिक उत्थान किया जायेगा।बंदरगाह से दस लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। बच्चों के कौशल विकास प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार उपलब्ध कराये जायेंगे।
इस क्षेत्र की समुचित विकास की गति देने के लिए विरार तक तटीय सड़के बन जाने के बाद पालघर के लोग केवल 40 मिनट में मुंबई पहुचेंगे।मैंने मुख्यमंत्री रहते बांद्रा से तटीय सड़कें शुरु की थी जो अब विरार को जोड़ेगी। इसके फलस्वरूप यातायात की सुविधा बनेगी।
सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ लाडली बहन की राशि बढाने, बुजुर्गों को पेंशन बढाने, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, छात्रों को वजीफा, धर्मांतरण पर कारवाई और किसानों के कर्ज माफी तथा मुफ्त बिजली को अगले पांच वर्ष का भाजपा का रोड मैंप 'संकल्प पत्र' में बनाये जाने के लिए आश्वस्त किया।महाविकास आघाडी और वामदलों को फडणवीस ने चुनावी भाषण में किसान और महिला विरोधी बताया।

महायुति के उपस्थित पदाधिकारी 
चुनावी सभाओं में पालक मंत्री रविंद्र चव्हाण, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत राजपूत, महिला प्रदेश सचिव राणी द्विवेदी, राकांपा जिलाध्यक्ष आनंद ठाकुर, आरपीआई जिलाध्यक्ष सुरेश जाधव, जि.प.उपाध्यक्ष पंकज कोरे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत संखे, जिला सचिव अंकुर राऊत, महिला विंग जिलाध्यक्षा वीणा देशमुख, बोईसर मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोणे, जिला युवा उपाध्यक्ष राहुल सिंह, जिला युवा सचिव सोनू यादव समेत तमाम पदाधिकारी और डहाणू तथा विक्रमगढ के महायुति समर्थित भाजपा उम्मीदवार भी मंच पर विराजमान रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!