व्हाट्सएप की बड़ी कार्रवाई, 85 लाख भारतीय यूजर्स के अकाउंट किए बैन..!
व्हाट्सएप की बड़ी कार्रवाई, 85 लाख भारतीय यूजर्स के अकाउंट किए बैन..!
अखिलेश चौबे
नई दिल्ली..! व्हाट्सएप ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए 85 लाख से ज्यादा भारतीय यूजर्स के अकाउंट बैन कर दिए हैं। यह कार्रवाई सितंबर 2023 में की गई थी, और इसकी जानकारी मेटा द्वारा जारी की गई मासिक कंप्लायंस रिपोर्ट में दी गई है।
कंपनी ने बताया कि सितंबर में कुल 16.58 लाख अकाउंट को बिना किसी यूजर की शिकायत के ही बैन किया गया। इसे प्रोएक्टिव बैन कहा जाता है, यानी कंपनी ने खुद से इन अकाउंट्स पर एक्शन लिया।
नए आईटी नियम 2021 के अनुसार, सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (जिनके 50 हजार से ज्यादा यूजर्स हैं) को हर महीने अपनी कंप्लायंस रिपोर्ट जारी करनी होती है। इस रिपोर्ट में यूजर की शिकायतों के साथ-साथ कंपनी द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी होती है।
सितंबर में व्हाट्सएप को कुल 8,161 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 97 पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा, ग्रीवांस अपीलेट कमिटी से दो आदेश भी प्राप्त हुए, जिन पर कंपनी ने कार्यवाही की। व्हाट्सएप ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वह पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
कंपनी ने यूजर्स को यह सुविधा दी है कि वे किसी भी कॉन्टैक्ट को ब्लॉक कर सकते हैं और किसी भी समस्या वाले कॉन्टेंट की रिपोर्ट कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment