दो दिन की तेजी के बाद फिसला बाजार, शेयर बाजार में गिरावट होने के रहे 4 अहम कारण..!

दो दिन की तेजी के बाद फिसला बाजार, शेयर बाजार में गिरावट होने के रहे 4 अहम कारण..!


अखिलेश चौबे 
नई दिल्ली..! दो दिन की तेजी के बाद आज बाजार में फिर से भारी गिरावट आई है। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मुनाफावसूली, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कंपनियों के दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजों के चलते बाजार गिरकर बंद हुआ। हालांकि, तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज उछाल के साथ 80,563.42 अंक पर खुला था। मगर कुछ ही देर बाद यह लाल निशान में फिसल गया। अंत में सेंसेक्स 1.045 या 836.34 अंक की गिरावट लेकर 79,541.79 पर बंद हुआ। 
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 1.16 प्रतिशत या 284.70 अंक की गिरावट के साथ 24,199.35 के लेवल पर क्लोज हुआ। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में सिर्फ स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और टीसीएस के शेयर हरे निशान में रहने में कामयाब रहे जबकि बाकी शेयर गिरावट में बंद हुए। टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक और आईसीआई सीआई बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। निफ्टी-50 की कंपनियों में अपोलो हॉस्पिटल्स और टाटा स्टील को छोड़कर इंडेक्स के अन्य सभी शेयर लाल रंग में बंद हुए।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अडानी एंटरप्राइजेज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व और अल्ट्राटेक सीमेंट निफ्टी 50 में शीर्ष पर रहे। विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजारों से बिकवाली का सिलसिला जारी है। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 4,445.59 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।