पूर्व राज्य मंत्री गणेश नाईक के जन्मदिन पर शिवशक्ति सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित महारक्तदान शिविर हुआ संपन्न..!
पूर्व राज्य मंत्री गणेश नाईक के जन्मदिन पर शिवशक्ति सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित महारक्तदान शिविर हुआ संपन्न..!
पालघर..! शिवशक्ति सामाजिक संगठना बोईसर के तत्वावधान में श्रमिक सेना कामगार संगठना और पालघर ऑटो-रिक्शा टैक्सी चालक मालक संगठना द्वारा औधोगिक शहर बोईसर प. डाँन बास्को स्कूल, खोदाराम बाग में पूर्व मंत्री महाराष्ट्र राज्य व ठाणे जिला पालक मंत्री पूर्व विधायक नवी मुंबई गणेश नाईक के जन्मदिन पर रविवार 15 सितंबर 24 को महारक्तदान शिविर का आयोजन महाराष्ट्र ब्लड सेंटर पालघर के सौजन्य से संपन्न हुआ। 29 वर्षों से जरूरतमंदों के लिए जारी इस महादान में आज करीब 6.5 हजार का आँकडा पार हो गया। शिविर में लगभग सौ लोगों द्वारा रक्तदान की - खबर है। रक्तदाताओं को अतिथियों के हाथों प्रमाण पत्र सीपे जाने के पश्चात पोष्टिक आहार, जलपान भेंट की गयी।
======================================
संजय जे. पाटील, प्रमुख, शिवशक्ति सामाजिक संगठना :- शिवशक्ति सामाजिक संगठना द्वारा लगभग 31 वर्षों से शहर के आसपास एंबुलेंस व शव वाहिनी सेवा, 29 वर्षों से स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर, 21 वर्षों से पालघर- डहाणू तालुका स्पोर्ट्स एशोसिएशन संलग्न मुंबई क्रिकेट एशोसिएशन द्वारा क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर, 19 वर्षों से महाराष्ट्र स्पो. एजू. अकादमी के जरिये कलाक्रीडा महोत्सव में जिले के अति पिछड़े भागों के प्रतिभावान छात्रों की स्पर्धा, असहाय छात्रों को पाठ्यक्रम व खेलकूद सामग्रियां, बेरोजगारो को रोजगार के सुअवसर, कामगार संगठना द्वारा हजारों मजदूरों को न्याय, कोरोनाकाल में गरीबों को अन्नदान, लोकप्रिय दहीहंडी तथा बोईसर में गणेशोत्सव का भव्य आयोजन जैसे जारी अनेक कार्य संगठना की सेवा की पृष्ठभूमि की झलक है।
======================================
महारक्तदान शिविर सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों में प्रदेश मंत्री जगदीश धोरी, अशोक वाडे, चंद्रकांत जाधव, पूर्व जी.पी. अध्यक्ष वैदेही गगदान, सरपंच आनंद धोडी विदुर पाटिल, अविनाश चुरी, प्रवीण सांखे, डाॅ. जान्हवी, पूर्व सरपंच वैशाली बाबर, ग्राम सभा सदस्य दशरथ सुतार, मंजू गोवारी, माधवी भोणे जैसे प्रतिष्ठित जन जिले के तमाम मीडियाकर्मी संग संगठना के डेरल डिमेलो, प्रो. संजय घरत, अतुल देसाई, महेंद्र भोणे, मिलिंद वडे, गजानन देशमुख, श्याम संखे, इम्तियाज खान जैसे अनेकोजन हौसलाअफजाई के लिए उपस्थित रहे।
अखिलेश चौबे
सतर्क इंडिया
7020967978
Comments
Post a Comment