शेयर बाजार की शानदार क्लोज, सेंसेक्स 1439 अंक की तेजी के साथ 82,962 पर बंद..!
शेयर बाजार की शानदार क्लोज, सेंसेक्स 1439 अंक की तेजी के साथ 82,962 पर बंद..!
मुंबई..! भारतीय शेयर बाजार ने आज यानि 12 सितंबर को इतिहास रच दिया। निवेशकों की भारी खरीदारी बीएसई सेंसेक्स में 1600 अंकों के उछाल के साथ पहली बाद 83000 के आंकड़े के पार जाने में सफल रहा है। निफ्टी भी 500 अंकों के ज्यादा के उछाल के साथ 25,433 अंकों के ऐतिहासिक हाई पर जा पहुंचा। बाजार में ये जोरदार का क्रेडिट ग्लोबल स्टॉक मार्केट में शानदार तेजी को जाता है। साथ ही बैंकिंग, एनर्जी ऑटो, आईटी स्टॉक्स में तेज का बड़ा योगदान रहा है। बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 1439 अंकों की उछाल के साथ 82,962 और निफ्टी 470 अंकों की तेजी के साथ 25,389 अंकों पर क्लोज हुआ है।
सेंसेक्स में करीब 1250 अंकों और निफ्टी में 400 से ज्यादा अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी कि दिन बाजार में निवेशकों को 5.14 लाख करोड़ का फायदा हुआ है। एपर लिस्टेड सभी कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 465.9 लाख करोड़ पर पहुंच चुका है।
आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में अमेरिका में उपभोक्ता कीमतों में मामूली वृद्धि हुई लेकिन महंगाई में कुछ स्थिरता दिखी। सीएमई फेडवॉच के अनुसार इससे 18 सितंबर को फेड द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की संभावना 65ज्ञ्से बढ़कर 85इ हो गई है। इस कटौती से घरेलू इक्विटी में विदेश निवेश बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। यही वजह है कि घरेलू मार्केट में तेजी आई है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वी के विजकुमार ने कहा कि अमेरिका में महंगाई के आंकड़े बाजार के लिए पॉजिटिव रहे हैं। इससे सितंबर में फेड रिजर्व के रेट कट का रास्ता साफ हुआ है।
अखिलेश चौबे
सतर्क इंडिया
7020967978
Comments
Post a Comment