वाढवण बंदरगाह कभी नही..!◾देश तानाशाही की ओर बढ रहा है-उद्धव ठाकरेबोईसर में हुआ एमवीए का चुनावी शंखनाद
वाढवण बंदरगाह कभी नही..!
◾देश तानाशाही की ओर बढ रहा है-उद्धव ठाकरे
बोईसर में हुआ एमवीए का चुनावी शंखनाद
पालघर..! बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को नकली बताने वाले अहंकारी भाजपा और उसके सहयोगीयों को जमकर कोसते सीबीआई और ईडी के दुरुपयोग से देश को तानाशाही की ओर बढ़ाने से रोकने के लिए केंद्र में महाविकास आघाड़ी की मजबूत सरकार बनाने के लिए पालघर- 22(अ.ज.) लोकसभा चुनाव प्रचार का सबसे पहले बोईसर के पास्थल स्थित आंबट गोड मैदान में शुक्रवार,12 अप्रैल की शाम महाविकास आघाड़ी समर्थित शिवसेना(उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की प्रत्याशी भारती कामडी को विजयी बनाने की अपील उद्धव ठाकरे ने चुनावी शंखनाद में विशाल जनसभा के संबोधन करते की।
ठाकरे ने जनसभा के संबोधन में वाढवण बंदरगाह बनाने को लेकर मंच से 'जनसुनवाई रायसुमारी' के दौरान लोगों द्वारा नकारे जाने पर 'वाढवण बंदरगाह नको' कहते हुए इसका विस्तार नही होने देंगे कहा।एमवीए की ढाई साल बनाम भाजपा के दस सालों को नकारते ××काँऊ जनता पक्ष कहते हुए चुनौती देते कहा कि उसने बस देश में नफरतों को फैलाने का काम किया है।अब हमें इसे बाहर का रास्ता दिखाने की जरूरत है।पहले शिवसेना से दिल्ली कांपती थी अब तो दिल्ली से महाराष्ट्र कांप रही है।ठाकरे ने तंज कसते कहा कि महाराष्ट्र में सिर्फ बालासाहेब और शरद पवार साहेब का सिक्का चलने वाला है।
जनसभा के दौरान शिवसेना(उ.ब.ठा.) पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे का सर्वप्रथम सालवड ग्रामपंचायत के सरपंच संजय पाटील और सहयोगियों द्वारा आतिथ्य सत्कार से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मविआ की पालघर लोकसभा उम्मीदवार भारती कामडी ने अपने संबोधन से पूर्व जनता जनार्दन का नतमस्तक हो आशिष लेकर सहयोग की अपेक्षा जताई।
जनसभा के समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सहयोगियों के साथ पश्चिम रेलवे के बोईसर से बांद्रा तक लोकल ट्रेन से यात्रा भी की।
महाविकास आघाड़ी की चुनावी जनसभा में सहयोगियों दलो में शिवसेना नेता सांसद संजय राऊत, मिलिंद नार्वेकर,डहाणू के सीपीएम विधायक विनोद निकोले, शरद पवार गुट के विक्रमगढ़ विधायक सुनील भुसारा, वाढवण बंदरगाह विरोधी संघर्ष समिति अध्यक्ष नारायण पाटील,कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल पाटील,आदिवासी एकता परिषद प्रमुख कालूराम धोडणे सीपीएम नेता डा.अशोक ढवले,ज्योति ठाकरे,शिवसेना जिलाध्यक्ष विकास मोरे,राजेंद्र पाटील,पंकज देशमुख, जि.प.सदस्य जयेंद्र दुबला समेत बड़ी संख्या में सहयोगी दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978
Comments
Post a Comment