अमृत भारत स्टेशन योजना में पालघर हुआ शामिल..!◾उदघाटन समारोह में मोदी-मोदी के लगे नारे

अमृत भारत स्टेशन योजना में पालघर हुआ शामिल..!
◾उदघाटन समारोह में मोदी-मोदी के लगे नारे

पालघर..! समूचे भारत में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत प्रमुख रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास में समाहित अत्याधुनिक बनाने का मास्टर प्लान से पालघर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन का भी सुरते-हाल बदलने का बारी आ गयी। आधुनिकीकरण को लेकर सोमवार 26,फरवरी को सुबह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,केन्द्रीय रेलराज्य मंत्री राव साहेब दानवे पाटील व दर्शना जरदोश की प्रमुख उपस्थिति में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आँनलाईन विडियों कांफ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाई। स्टेशन के पास बने समारोह स्थल पर उदघाटन के पश्चात लगभग 15 मिनटों तक पुरा पंडाल गर्मजोशी से मोदी-मोदी के नारों से गु़ंजयमान रहा।
बताया जा रहा है कि स्टेशनों के नवीनीकरण के तहद चरणबद्ध तरिके से सरकुलेटिंग एरिया, प्रतिक्षालय, टिकट काउंटर, शौचालय, लिफ्ट, एक्सलेटर, मुफ्त वाईफाई, साफ-सफाई, दिव्यांगो की सुविधाए, मल्टीमाँडल, सभी प्लेटफार्मों का रिनोवेशन, स्टेशन के बाहर पार्किंग की उचित सुविधा, नया ओवरब्रिज, यात्रियों की सही सुरक्षा, एक स्टेशन एक उत्पाद जैसे तमाम परिवर्तन यात्रियों के सुखद अनुभव को बढायेंगे।
ज्ञात रहे कि अमृत भारत स्टेशन योजना में 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास 19,000/-करोड़ रुपये की अधिक के लागत से हो रही है। पुरे देश में 21,520/- करोड़ रुपये से 1500 रोड ओवरब्रिज, अंडरपास का शिलान्यास, उदघाटन और मुंबई सब अर्बन के 08 स्टेशनों का पुनर्विकास की आधार शिला रखी गयी है। पश्चिम रेलवे के 233 करोड़ और सेंट्रल रेलवे के लिए 258 करोड़ से अधिक की राशि आंवटित की जा रही है।
इस अवसर पर पुलिस अधिक्षक बालासाहेब पाटील, सांसद राजेंद्र गावित, नगराध्यक्षा डा.उज्जवला केदार काले, शिवसेना प्रमुख कुंदन संखे, भाजपा नेता संतोष शि.जनाठे, लक्ष्मी देवी प्रसाद हजारी, अरुण माने, चंदा दुबे, रंजना ताई संखे, वैशाली देशमुख, आरपीआई जिला प्रमुख सुरेश जाधव के अलावे रेलवे के तमाम वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।