शिवसेना जिला जनसंपर्क कार्यालय का मुख्यमंत्री ने कांटी फीता..!● लोगों से सीधा जुड़ने की करें कोशिश- शिंदे सरकार।

शिवसेना जिला जनसंपर्क कार्यालय का मुख्यमंत्री ने कांटी फीता..!
● लोगों से सीधा जुड़ने की करें कोशिश- शिंदे सरकार।

पालघर..! जिला मुख्यालय पर मनोर-माहिम राजमार्ग के राजयोग माँल में नव अवस्थित शिवसेना के जिला जनसंपर्क कार्यालय का शनिवार को शिव संकल्प अभियान के तहद पालघर दौरे पर आये शिवसेना के मुख्यनेता व राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लाल फीता काटकर उदघाटन करते शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन बा.संखे की निरंतर जारी जनसेवा के लिए पीठ थपथपाई।
मुख्यमंत्री शिंदे ने उदघाटन के पश्चात शिवसैनिकों को संबोधित करते कहा कि आदरणीय बालासाहेब ठाकरे, आनंद दिघे के बिचारधाराओं से प्रेरित हरेक जन सामाजिक दायित्व के निर्वहन करने में राजनिति से उपर उठकर जरुरतमंदों के जनोपयोगी कार्यों के लिए इस जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से जनसुविधाओं हेतु सीधा जुड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी।
शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन बा.संखे ने मुख्यमंत्री शिंदे का पालघर के रहवासियों की ओर से जनपयोगी योजनाओं के तेजी से किये जा रहे क्रियान्वयन के लिए आभार जताते आश्वस्त किया भविष्य में यह कार्यालय लोगों के मदद म़ें अग्रणीय रहेगा। मुख्यमंत्री शिंदे की नीतियों से प्रभावित हुए उद्धव ठाकरे गुट के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शिवसेना में प्रवेश भी किया। 
इस अवसर पर जिला संपर्क प्रमुख रविंद्र फाटक, जिला निरीक्षक पांडुरंग पाटील, सांसद राजेंद्र गावित, जिला परिषद अध्यक्ष प्रकाश निकम,उपनेता राजेश शहा,उपनेत्री ज्योति मेहेर, उप जिला प्रमुख निलम संखे,जिला महिला संपर्क संघटक भारती गावकर, जिला संघटिका वैदेही वाढाण,नगराध्यक्षा डा.उज्जवला काले, उपनगराध्यक्ष उत्तम घरत,विश्वास वलवी व प्रवक्ता केदार काले समेत अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।

सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।