जय अंबे माता शक्ति धाम 13 वर्ष वर्धापन दिवस हुआ संपन्न..!
जय अंबे माता शक्ति धाम 13 वर्ष वर्धापन दिवस हुआ संपन्न..!
पालघर..! जिले के औद्योगिक शहर जय अंबे ट्रांसपोर्ट कंपनी सेंट जॉन कॉलेज के निकट, वेवूर, मनोहर रोड, पालघर(पू) जय अंबे माता शक्ति धाम 23 फरवरी 2024 को 13 वर्षीय वर्धापन दिवस संस्थापक अध्यक्ष मनोज राम लखन मिश्रा एवं सभी भक्तों की उपस्थिति में उचित पूजा और जप तप द्वारा संपन्न कराया गया।
सुबह से चल रही तैयारी में रंग-बिरंगे रंगोली, जगमगाती लाइटिंग, चमकती हुई दीपे, मंदिरों में फूल सजावटें, अखंड दीप प्रज्वलित, पूजा अर्चना का माहौल बना रहा हवन महायज्ञ, माता जी की महाआरती एवं धर्मेंद्र धर्म द्वारा संध्या भजन का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम एवं हर्षउल्लास से मनाया गया। साथ ही सभी भक्तजनों के लिए महाप्रसाद एवं मिष्ठान की व्यवस्था कराई गई।
इस अवसर पर भाजपा पालघर जिला सचिव एवं नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, भाजपा युवा मोर्चा पालघर शहर अध्यक्ष विकास सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के पालघर जिला अध्यक्ष आर बी सिंह, जिला उपाध्यक्ष कुंदन सिंह, शिवा सिंह, अजय मिश्रा, नमो नमो मोर्चा भारत के पालघर जिला प्रवक्ता विकास तिवारी, राइट वे सोशल फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष सपना पाठक और राधा कृष्ण भागवत सेवा संस्थान के डा.राजेंद्र चौहान, पालघर के काई नगरसेवक और प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान के व्यापारी वर्ग भी शामिल हुए एवं तमाम समाजसेवी उपस्थित हुए।
सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978
Comments
Post a Comment