नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह को जिला सचिव पद पर नियुक्त किया गया..!

नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह को जिला सचिव पद पर नियुक्त किया गया..!

पालघर..! महाराष्ट्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शक पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भरत राजपूत के अधोहस्ताक्षरी जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से लगातार 20 वर्षों से जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने में जुड़े हुए नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता सत्यप्रकाश सिंह को भारतीय जनता पार्टी जिला उद्योग आघाडी संयोजक से पद उन्नति करते हुए भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला सचिव पद पर नियुक्त किया गया।
भारतीय जनता पार्टी की मिशन नीतियों एवं मा. पंत प्रधान श्री. नरेंद्र भाई मोदी के विचारों को आम जनता तक पहुंचाने में आप का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। आपसे यह भी अपेक्षा है कि आप अपने संगठनात्मक कौशल से जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को बढ़ाने के लिए अथक प्रयास करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष आरबी सिंह ने सत्यप्रकाश सिंह जी को शुभकामनाएं एवं बधाई दिया। साथ ही नमो नमो मोर्चा भारत के जिला युवा अध्यक्ष अखिलेश चौबे, जिला युवा मंत्री सौरभ पांडेय, राकेश पांडेय, संदीप जोशी, बिकास तिवारी, चेतन तिवारी, बिसेन सिंह, संदू फारुकी तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे 
7020967978


Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।