राष्ट्रीय खेल दिवस पर जौनपुर स्थित तिलकधारी महाविद्यालय कॉलेज के परिसर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता सोनू सिंह के अध्यक्षता में हुआ संपन्न..! "पूर्व छात्र अध्यक्ष(NYV)सत्यम चतुर्वेदी ने खिलाड़ियो के उत्साह बढ़ाने के लिए फूड पैकेट और ट्रॉफी दे के उनका किया हर्षवर्धन"

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जौनपुर स्थित तिलकधारी महाविद्यालय कॉलेज के परिसर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता सोनू सिंह के अध्यक्षता में हुआ संपन्न..!
"पूर्व छात्र अध्यक्ष(NYV)सत्यम चतुर्वेदी ने खिलाड़ियो के उत्साह बढ़ाने के लिए फूड पैकेट और ट्रॉफी दे के उनका किया हर्षवर्धन"

जौनपुर (उ0प्र0)..! मंगलवार 29 अगस्त 2023 को नेहरू युवा केंद्र, जौनपुर उत्तर प्रदेश युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर जौनपुर स्थित तिलकधारी महाविद्यालय (टी0डी0पी0जी0) कॉलेज के परिसर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता सोनू सिंह (स्पोर्ट मैनेजमेंट) के अध्यक्षता में खेल का आयोजन कराया गया।

"नेशनल स्पोर्ट्स डे, जिसे राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में भी जाना जाता है, हर साल 29 अगस्त को प्रसिद्ध भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर पूरे भारत में मनाया जाता है, जिन्हें इतिहास में सबसे महान फील्ड हॉकी खिलाड़ी माना गया। पहला नेशनल स्पोर्ट्स डे(राष्ट्रीय खेल दिवस) 29 अगस्त 2012 को मनाया गया और 29 अगस्त 2023 को 12वां राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। गेंद नियंत्रण में उनके कौशल के लिए उन्हें लोकप्रिय रूप से "द विजार्ड" या "द मैजिशियन ऑफ़ हॉकी “ के रूप में जाना गया उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद, ब्रिटिश भारत (वर्तमान प्रयागराज, उत्तर प्रदेश) में हुआ।"

पूर्व छात्र अध्यक्ष(NYV) सत्यम चतुर्वेदी ने वहां पर उपस्थित सभी खिलाड़ियों के लिए सम्मान पुरस्कार एवं दोपहर के खाने का बंदोबस्त किया और सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर शिक्षक सोनू सिंह जी ने कहा कि खेल कूद करने से बच्चों का शारीरिक मानशिक विकास होता और आपस में प्रेम सद्भाव बनी रहती है।
सत्यम चतुर्वेदी के द्वारा तिलकधारी महाविधालय (टी0डी0पी0जी0) कॉलेज में कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर नेहरू युवा के पूर्व NYV शशांक दुबे एवं प्राथमिक विद्यालय के संजय और श्याम सिंह आदि उपस्थित हुए।

सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978





Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!