मराठा समाज ने जालाना में लाठीचार्ज के विरुद्ध में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रर्दशन..!
मराठा समाज ने जालाना में लाठीचार्ज के विरुद्ध में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रर्दशन..!
पालघर..! महाराष्ट्र प्रदेश के जालना जिले में 1 सितंबर शुक्रवार को मराठा आरक्षण की मांग करने वाले अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों में महिलाओं, पुरुषों पर पुलिस द्वारा की गयी लाठीचार्ज के विरुद्ध में शनिवार को पालघर जिला के जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष मराठा समाज के लोगों ने विरुद्ध प्रर्दशन करते हुए दोषियों पर सख्त कारवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर शासन को संबोधित राजस्व तहसीलदार चंद्रसेन पवार को सौपा।
जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रवेश द्वार पर मराठा समाज के लोगों ने सरकार से मराठा आरक्षण की मांग कर रहे बंधुओं पर सरकार के ईशारे पर पुलिस कर्मियों द्वारा की गयी लाठीचार्ज को अमानवीय बताते तीव्र निंदा की।
जिला मराठा समाज समन्वयक बबन जाधव ने कहा कि सरकार मराठा समाज के लिए आरक्षण की घोषणाबाजी तो कर दी गयी है लेकिन उसे अमल में लाने का प्रयास अभी भी अधूरा है। जिससे समाज के लोगों में अविश्वास की भावना बनी हुई है। लंबे समय से मराठा आरक्षण की मांग कर रहे बंधुओं का सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है।
जिला कार्यालय पर प्रर्दशन के दौरान मराठा समाज के विठोबा मराठे, प्रमोद जाधव, गजानन देशमुख, कृष्णा देशमुख, वैभव जाधव, सुरेश काटे, अशोक अंभुरे, अनंत वलवी समेत बड़ी संख्या में मराठा समाज के लोग उपस्थित रहे।
सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978
Comments
Post a Comment