धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस..!"ध्वजारोहण के बाद मिष्ठान व खाने के 150 प्लेट का किया गया वितरण"
धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस..!
"ध्वजारोहण के बाद मिष्ठान व खाने के 150 प्लेट का किया गया वितरण"
पालघर..! जिले के औद्योगिक शहर बोईसर में जिलापरिषद विद्यालय धोडी पुजा में धुमधाम से हर्षोल्लास के साथ नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के उपस्थित मे मोर्चा के मार्गदर्शन जगदीश धोडी के हाथों ध्वजारोहण तथा उपस्थित लोगों द्वारा राष्ट्रगान करते हुए तिरंगे को सलामी देकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
सब पढ़े-सब बढ़े,तथा शिक्षा सभी का अधिकार है इस मूलमंत्र को सजिव सार्थक बनाते सामाजिक संस्था नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के करकमलों से जिले के जिलापरिषद विद्यालय धोडी पुजा में विद्यार्थियों को दोपहर के भोजन के लिए खाने के 150 प्लेट और मिष्ठान वितरण किया गया।
मोर्चा के मार्गदर्शन जगदीश धोडी ने कहा नमो नमो मोर्चा भारत समाज के प्रति सदैव अपने कर्तव्य का सही तरीका से निर्वाहन करती है और कभी भी जरूरतमंदों की सहायता करने से पीछे नहीं होती और इस विद्यालय को कभी किसी भी मदद की आवश्यकता पड़ेगी तो नमो नमो मोर्चा भारत उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी। हमारे भारत के विर जवन जिन्होंने भारत को आजाद कराने में बहुत बड़ी भूमिका रही और भारत देश के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया पर आज भी उनका बलिदान इतिहास के किताबों में कहीं दब कर रह गया उन वीर बलिदानी का हमें स्मरण करना चाहिए जिला अध्यक्ष विजय शंकर तिवारी ने ऐसा कहते हुए भारत माता कि जय , हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए वीर बलिदानियों को नमन किया।
मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने उपस्थित नमो नमो मोर्चा भारत के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता और विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर नमो नमो मोर्चा भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं नगरसेवक अलका राजपूत और ग्राम पंचायत सदस्य सरावली सुश्री पुर्णिमा धोडी पालघर जिले से जिला संगठन महामंत्री अखिलेश पाण्डेय ,जिला मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश द्विवेदी, पत्रकार अजित सिंह, जिला संगठन मंत्री दिनेश पाठक, जिला मंत्री शिवलाल गुप्ता, जिला युवा उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार चौधरी, निवेदन सिंह, शोभा अंघुरे, संगीता सिंह, शशिप्रभा सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित हुए।
सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978
Comments
Post a Comment