पालघर: नागरिक संरक्षण दल के टीओटी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र एवं पहचान पत्र वितरित, आपदा प्रबंधन में सेवा और तत्परता का दिया गया संदेश।
पालघर: नागरिक संरक्षण दल के टीओटी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र एवं पहचान पत्र वितरित, आपदा प्रबंधन में सेवा और तत्परता का दिया गया संदेश। अखिलेश चौबे पालघर। महाराष्ट्र शासन के गृह विभाग (विशेष) के अंतर्गत नागरिक संरक्षण दल के निर्देशानुसार शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को पालघर जिला मुख्यालय स्थित प्रशासकीय भवन ‘अ’ के कक्ष क्रमांक-105 में नागरिक संरक्षण दल द्वारा टीओटी (ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स) प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले स्वयंसेवकों के लिए प्रमाणपत्र एवं पहचान पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला उपनियंत्रक के. आर. कुरकुटे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विभागीय उप विभागीय क्षेत्ररक्षक एवं बोईसर-पालघर पत्रकार संघ (पंजीकृत) के अध्यक्ष रामप्रकाश निराला ने की। इस अवसर पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले नागरिक संरक्षण दल के स्वयंसेवकों को अतिथियों के हाथों टीओटी प्रमाणपत्र एवं आधिकारिक पहचान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में रामप्रकाश निराला ने कहा कि नागरिक संरक्षण दल के स्वयंसेवक किसी भी प्राकृ...